{"_id":"60b4ad748ebc3e2bec5cdb95","slug":"railway-stadiums-will-also-be-commercially-used-after-railway-colonies-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कॉलोनियों के बाद रेलवे स्टेडियमों का भी होगा व्यावसायिक इस्तेमाल, सूची में गोरखपुर का ये स्टेडियम भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कॉलोनियों के बाद रेलवे स्टेडियमों का भी होगा व्यावसायिक इस्तेमाल, सूची में गोरखपुर का ये स्टेडियम भी शामिल
Mon, 31 May 2021 03:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 May 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम
- फोटो : अमर उजाला।
देश भर में रेलवे कालोनियों के व्यवसायिक इस्तेमाल के लिए टेंडर आमंत्रित करने के बाद अब रेलवे बोर्ड ने रेलवे स्टेडियमों का भी व्यवसायिक इस्तेमाल की तैयारी शुरु कर दी है। देश भर के 15 रेलवे स्टेडियम को चुना गया है, जिसमें गोरखपुर का सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम भी शामिल है।
रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर एमल-2 अनिल कुमार शर्मा ने 18 मई 2021 को इस संबंध में एक पत्र में सभी जोन के महाप्रबंधक को निर्देश दिए हैं। पत्र के मुताबिक गोरखपुर रेलवे स्टेडियम सहित देश के 15 स्टेडियम का आरएलडीए आर्थिक अध्ययन कराएगा।
जिसमें यह देखा जाएगा कि कितनी भूमि है, स्पोर्ट्स के हिसाब से इसे विकसित किया जाय या कुछ और गतिविधियों में उपयोग लाया जा सकता है।