फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway signal failed for four and a half hours, five trains got late

Gorakhpur News: साढ़े चार घंटे फेल रहा रेल का सिग्नल, पांच ट्रेनें हुईं लेट

Fri, 26 Apr 2024 05:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Railway signal failed for four and a half hours, five trains got late
गोरखपुर-डोमिनगढ़ के बीच तीसरी लाइन के कार्य के दौरान कटा था केबल
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे से सायं साढ़े चार बजे तक बनी रही दिक्कत

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। डोमिनगढ़ से गोरखपुर के बीच बिछाई जा रही तीसरी लाइन के कार्य के दौरान बृहस्पतिवार को सिग्नल का केबल कट गया। इसके चलते दोपहर 12 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक एक लाइन पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया। इस वजह से गोरखपुर आने वाली आम्रपाली, बाघ व छपरा मथुरा एक्सप्रेस और गोरखपुर से जाने वाली सत्याग्रह और वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन लेट हुई। इसके अलावा कई मालगाड़ियों का संचालन भी प्रभावित रहा। शाम साढ़े चार बजे आवागमन सामान्य हो गया।
डोमिनगढ़ से गोरखपुर स्टेशन के बीच तीसरी लाइन बिछाई जा रही है। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास कार्य के दौरान केबल कट गया। इसके चलते उत्तरी पटरी का सिग्नल फेल हो गया। इस दौरान आम्रपाली एक्सप्रेस खलीलाबाद से गोरखपुर के लिए निकल चुकी थी। ट्रेन को रास्ते में मगहर स्टेशन पर रोकना पड़ा। बाघ एक्सप्रेस, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस, गोरखपुर-यशवंतपुर समेत कई ट्रेनों को जगतबेला, खलीलाबाद व बस्ती स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि दूसरी लाइन का सिग्नल ठीक था, जिस पर ट्रेनों को बारी-बारी से आगे बढ़ाया जा रहा था। शाम साढ़े चार बजे सिग्नल सही होने के बाद ट्रेनों का संचालन ठीक हो पाया। इसके चलते गोरखपुर से जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस समेत कई और ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देर से छूटीं। ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed