फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway prepare for five special trains running from Gorakhpur from 1st june

यहां देखें गोरखपुर से चलनी वाली ट्रेनों का शेड्यूल, जानिए कहां से होगी एंट्री, किस प्लेटफॉर्म से चलेंगी ट्रेनें

Sat, 30 May 2020 05:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 May 2020 05:06 PM IST
सार

  • गोरखपुर जंक्शन से चलने वाली पांचों स्पेशल ट्रेनों को लेकर रेलवे ने तैयार किया खाका
  • गेट नंबर चार व पांच से होगी निकासी , श्रमिक स्पेशल अब प्लेटफार्म एक व नौ पर आएंगी
  • एयरपोर्ट की तर्ज पर ट्रेन पर सवार होने से पहले ही होगी टिकट की चेकिंग

विज्ञापन
Railway prepare for five special trains running from Gorakhpur from 1st june
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक जून से गोरखपुर जंक्शन से चलने वाली पांचों स्पेशल ट्रेनों को लेकर रेल प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है। सभी ट्रेनें प्लेटफॉर्म दो से चलेंगी। इनके यात्रियों को गेट नंबर एक और दो (एसी लाउंज की ओर) से प्रवेश करना होगा। यात्री प्लेटफॉर्म से बाहर गेट नंबर चार व पांच से जाएंगे। विभिन्न प्रांतों से आ रही स्पेशल ट्रेनें अब प्लेटफार्म एक व नौ पर आएंगी, इन्हें प्लेटफॉर्म दो पर नहीं लाया जाएगा।

विज्ञापन


ट्रेनों के संचलन को लेकर रेलवे अधिकारियों ने शुक्रवार को पूरे दिन मंथन किया। स्टेशन का भौतिक निरीक्षण भी किया। इसके बाद प्लेटफार्म तय किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जब ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के दौरान सेकेंड एंट्री (उत्तरी छोर) व कैब-वे से आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन


स्टेशन पर आने और जाने का रास्ता अलग-अगल किया गया है। सभी को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा। इसके अलावा एयरपोर्ट की तर्ज पर टिकट की चेकिंग ट्रेन पर सवार होने से पहले ही कर ली जाएगी। ऐसे में कंफर्म टिकट वाले ही यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से ये ट्रेनें चलेंगी

गोरखधाम एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, एलटीटी सुपरफास्ट, अवध एक्सप्रेस व गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेेस।
 
कल सुबह से तीन महीने का टिकट बुक होगा
रेलवे ने अग्रिम टिकट बुकिंग की अवधि बढ़ा दी है। अब यात्री 31 मई सुबह आठ बजे से तीन माह यानी 120 दिन का अग्रिम टिकट बुक करा सकेंगे।

तीन, चार व पांच से जाएंगी बिहार वाली ट्रेनें
बिहार से गोरखपुर होकर दिल्ली, मुंबई व अन्य प्रांतों में जाने वाली ट्रेनें प्लेटफॉर्म तीन, चार व पांच से जाएंगी। इन ट्रेनों से आने वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म से बाहर निकलने के लिए गेट नंबर चार व पांच से जाना होगा।

थर्मल स्क्रीनिंग के लिए लगेंगे चार काउंटर

रेलवे स्टेशन पर आने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी, इसके बाद ही प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति होगी। इसके लिए चार काउंटर बनाए जाएंगे। तीन काउंटर वीआईपी लाउंज की तरफ जबकि एक काउंटर फर्स्ट क्लास गेट पर बनेगा।

आज तय होगा आने वाली ट्रेनों का प्लेटफॉर्म
गोरखपुर आने वाली ट्रेनों के प्लेटफॉर्म का शेड्यूल शनिवार को तय हो जाएगा। वैसे, अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म तीन, चार, पांच व छह को चिन्हित किया है। कौन सी ट्रेन को किस प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा, इसका चार्ट बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed