{"_id":"600736998ebc3e2c50456fac","slug":"railway-gm-award-gorakhpur-city-news-gkp3815825105","type":"story","status":"publish","title_hn":"105 रेलकर्मियों को मिलेगा रेलवे जीएम अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
105 रेलकर्मियों को मिलेगा रेलवे जीएम अवार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
105 रेलकर्मियों को मिलेगा रेलवे जीएम अवार्ड
गोरखपुर। रेलवे पुरस्कार सप्ताह-2020 के तहत 12 फरवरी को 105 रेलकर्मियों को एनईआर जीएम अवार्ड दिया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों की सूची तैयार कर ली है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए इस बार रेलकर्मियों के परिजन समारोह में शामिल नहीं होने पाएंगे, लेकिन उनके लिए लाइव प्रसारण की सुविधा रहेगी।
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां गोरखपुर क्षेत्र में कार्य करने वाले रेलकर्मियों को बुलाया जाएगा। महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी 50 रेलवे कर्मचारी और अधिकारी को प्रमाण पत्र, मेडल और नकद सौंपेंगे। मंडल कार्यालयों पर तैनात रेलकर्मियों को ऑनलाइन पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए तीनों मंडलों लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर में बड़े स्क्रीन लगाए जाएंगे और समारोह आयोजित कर महाप्रबंधक की ओर से रेलकर्मियों को पुरस्कार सौंपा जाएगा। इसे सप्ताह भर पहले ही मंडल कार्यालयों पर भेज दिया जाएगा। पुरस्कार के तौर पर रेलवे अधिकारी को तीन हजार रुपये और कर्मचारी को दो हजार रुपये नकद दिया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूरे कार्यक्रम को फेसबुक और यू-ट्यूब पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे स्टेडियम में सीमित संख्या में ही लोग बुलाए गए हैं।