{"_id":"692f39e15d6598e4b80e9be0","slug":"railway-employees-honored-for-their-outstanding-work-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1153206-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मींं किए गए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मींं किए गए सम्मानित
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मंगलवार को सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार कर्मचारियों को स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ घोषित किया। सभी को नकद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में लखनऊ मंडल के लोको पायलट युधिष्ठर मीना और सहायक लोको पायलट मिथिलेश कुमार दास शामिल हैं। उन्होंने 29 सितंबर को चौकाघाट-घाघराघाट खंड में संभावित दुर्घटना को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वाराणसी मंडल के वरिष्ठ तकनीशियन संतोष कुमार राम ने 15 नवंबर को रेक के अनुरक्षण के दौरान गंभीर सुरक्षा खतरे को समय रहते सूचित कर संभावित हादसा टाला। इज्जतनगर मंडल के लोको पायलट रवि रंजन राजर्षि ने 30 नवंबर को खटीमा डाउन होम रूट पर गाड़ी रोककर गेट की खराब स्थिति से संभावित दुर्घटना रोकी। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, प्रमुख मुख्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार मेहरोत्रा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।