फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway bus station will be built on the lines of Alambagh

Gorakhpur News: आलमबाग की तर्ज पर बनेगा रेलवे बस स्टेशन

Mon, 12 Aug 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 12 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Railway bus station will be built on the lines of Alambagh
92 करोड़ में 14400 वर्ग मीटर में होगा तीन मंजिल निर्माण
विज्ञापन

ऊपर का 2 फ्लोर कामर्शियल कॉम्प्लेक्स व ग्राउंड फ्लोर में होगा बस अड्डे का कार्यालय
लखनऊ से हुआ टेंडर, पीपीपी मॉडल पर जल्द शुरू होगा काम


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। लखनऊ के आलमबाग बस स्टेशन की तर्ज पर जिले के रेलवे बस स्टेशन को हाइटेक बनाया जाएगा। इसके लिए शासन से टेंडर हो गया है। 92 करोड़ की लागत से पीपीपी मोड पर 14 हजार चार सौ वर्ग मीटर में तीन मंजिल इमारत बनेगी जिसमें ऊपर का दो मंजिल कामर्शियल कॉम्प्लेक्स व ग्राउंड फ्लोर में रेलवे बस अड्डा का कार्यालय होगा। पूछताछ केंद्र व टिकट घर के साथ-साथ यात्रियों के बैठने की जगह भी होगी।
नए निर्माण के लिए रेलवे बस स्टेशन की पुरानी कार्यशाला व वर्तमान बस स्टेशन का आधे से अधिक हिस्से के साथ पीछे की जमीन भी ली जाएगी। कामर्शियल कॉम्प्लेक्स को 90 वर्ष के लिए निर्माण कराने वाली संस्था संचालन करेगी, लेकिन ग्राउंड फ्लोर को बस स्टेशन के लिए तत्काल परिवहन निगम को सौंप देगी। इसका निर्माण जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। इससे यात्रियों की सुविधाओं में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

विगत दिनों परिवहन निगम के मुख्यालय से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को दिशा निर्देश-दिए गए थे। जिसमें निर्माण होने तक बस स्टेशन के लिए स्थानीय प्रशासन से जमीन देने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन-
रेलवे बस स्टेशन का आधुनिकीकरण जल्द ही होगा, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी। निर्माण कार्य के दौरान अस्थायी बस स्टेशन के लिए प्रशासन से जगह मिलने पर बस स्टेशन को शिफ्ट कर दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।
- लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed