फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway administration has made arrangements to stop trains at Maihar station during Navratri, CPRO informed.

Gorakhpur News: इस नवरात्रि में मैहर स्टेशन पर भी रुकेंगी प्रमुख ट्रेनें, जानें ट्रेनों का शेड्यूल

Mon, 23 Sep 2024 10:34 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 10:34 AM IST
सार

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दो से 16 अक्तूबर तक चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 03:15 बजे पहुंचकर 03:20 बजे छूटेगी। दुर्ग से दो से 16 अक्तूबर तक चलने वाली दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 06:00 बजे पहुंचकर 06:05 बजे छूटेगी।

विज्ञापन
Railway administration has made arrangements to stop trains at Maihar station during Navratri, CPRO informed.
मैहर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेल प्रशासन ने नवरात्रि मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख ट्रेनों का पांच मिनट का अस्थाई ठहराव मैहर स्टेशन पर दिया गया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दो से 16 अक्तूबर तक चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 03:15 बजे पहुंचकर 03:20 बजे छूटेगी।

विज्ञापन


दुर्ग से दो से 16 अक्तूबर तक चलने वाली दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 06:00 बजे पहुंचकर 06:05 बजे छूटेगी। पुणे से तीन से 10 अक्तूबर तक चलने वाली पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11 बजे पहुंचकर 11:05 बजे छूटेगी। गोरखपुर से चार से 16 अक्तूबर तक चलने वाली गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर रात में 08:45 बजे पहुंचकर 08:50 बजे छूटेगी।
विज्ञापन


नौतनवा से 04 से 13 अक्तूबर तक चलने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 02:00 बजे पहुंचकर 02:05 बजे छूटेगी। गोरखपुर से पांच से 12 अक्तूबर तक चलने वाली गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 04:25 बजे पहुंचकर 04:30 बजे छूटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed