{"_id":"5f231e5e8ebc3e9f70083b3d","slug":"quiz-compition-rajat-ananya-and-jhumpa-winner-gorakhpur-city-news-gkp360106852","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय : क्विज में रजत, अनन्या व झुंपा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय : क्विज में रजत, अनन्या व झुंपा अव्वल
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद की ओर से आयोजित क्विज प्रतियोगिता का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किया गया। स्नातक संवर्ग में बीए के रजत राय को प्रथम, अभिलाष मिश्र को द्वितीय एवं हिमांशु गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। परास्नातक संवर्ग में अनन्या सिंह प्रथम, अंजली श्रीवास्तव द्वितीय एवं फीफा वाशी को तृतीय स्थान मिला। शोध संवर्ग में झुंपा मंडल सरकार को प्रथम, अनुष्का यादव को द्वितीय एवं दिव्या शर्मा को तृतीय स्थान हासिल हुआ।
क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि ‘स्पोर्ट्स एंड कोविड-19 : ऑनलाइन क्विज कम्पटीशन टू वार्म-अप द ब्रेन’ विषय पर यह स्पर्धा हुई। कुल 476 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से अधिकांश ने सहभागिता की। इसमें विभिन्न प्रकार के खेलों और कोविड-19 से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
20 प्रश्नों के अलग-अलग सेट तैयार किए गए थे, जिसे पंजीकृत छात्रों ने ऑनलाइन हल किया। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के ही विद्यार्थियों के लिए थी। शीघ्र ही अन्य महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए भी इसे आयोजित करेंगे। क्विज प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. अंबरीष कुमार श्रीवास्तव ने किया।