फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Question on road quality laid by CM Yogi Adityanath in gorakhpur

मुख्यमंत्री ने जिस सड़क का किया शिलान्यास, उसकी गुणवत्ता पर सवाल

Sun, 14 Feb 2021 09:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Feb 2021 09:12 AM IST
विज्ञापन
Question on road quality laid by CM Yogi Adityanath in gorakhpur
सुभाष ट्रैक्टर से भरत मिलाप चौक तक बनाई जा रही सड़क - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जिस सड़क का शिलान्यास किया उसके निर्माण की गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। धर्मशाला बाजार वार्ड में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही इंटरलॉकिंग ईंटें टूटने लगी हैं।

विज्ञापन


इस वार्ड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुभाष ट्रैक्टर से लेकर भरत मिलाप चौक तक की सड़क का वर्चुअल शिलान्यास किया था। एक तो अब तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो सका है, दूसरे जहां तक इंटरलॉकिंग सड़क बनाई गई थी उसकी गुणवत्ता काफी खराब रही।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि इंटरलॉकिंग सड़क बिछाने के कुछ ही दिन में ईंटें टुकड़ों में बंट गईं। हालांकि स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) ने टूटी इंटरलॉकिंग ईंटों को बदलवा दिया है। लेकिन धर्मशाला बाजार के पूर्व पार्षद रविंद्र प्रताप सिंह राजू का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास की गई सड़क की गुणवत्ता ऐसी है तो चिंता की बात है। वह कहते हैं कि तारकोल से भी जो सड़क बनाई गई है, उसकी भी ऊपरी सतह उखड़ने लगी है। जल्द ही इस संबंध में कमिश्नर से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मशाला बाजार वार्ड के पार्षद छठी लाल बबलू ने बताया कि इंटरलॉकिंग ईंट की गुणवत्ता काफी खराब है। सड़क बनने के साथ ही टूटने लगी है। संबंधित विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की गई है।


ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता आनंद मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि ईंट की खराब गुणवत्ता की शिकायत मिली थी। खराब ईंटों को ठेकेदार से कहकर बदलवाया है। साथ ही ईंट की गुणवत्ता जांच के लिए मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed