{"_id":"64ecf36b00b2e704b4010db7","slug":"quality-inspector-suspend-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-287743-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पराग डेयरी के कारखाना प्रबंधक और गुणवत्ता प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पराग डेयरी के कारखाना प्रबंधक और गुणवत्ता प्रभारी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीडा। पराग डेयरी के सहायक महाप्रबंधक इंद्र भूषण सिंह ने कारखाना प्रबंधक बद्री सिंह बोरा और गुणवत्ता प्रभारी रासबिहारीचंद को निलंबित करते हुए दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, गोरखपुर से संबद्ध कर दिया है। इन दोनों पर अनियमितताओं में संलिप्त रहकर डेयरी को आर्थिक रूप से क्षति पहुंचाने एव मार्केट में छवि खराब करने का आरोप है।
महाप्रबंधक ने अपने निलंबन आदेश में आरोप लगाया है कि कारखाना प्रबंधक बद्री सिंह बोरा एवं प्रयोगशाला सहायक/ गुणवत्ता प्रभारी रास बिहारी चंद गुणवत्ता पूर्ण दुग्ध न देने, फैट पुस्तिका पूर्ण करने में मनमानी करने, समिति के सचिवों से दुर्व्यवहार करने, दुग्ध उपार्जन मनमाने ढंग से करने, मार्केट में दुग्ध उत्पादक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं करने जैसे अनेक अनियमितताओं में संलिप्त थे। इससे संस्था को आर्थिक क्षति हुई है और मार्केट में भी छवि खराब हुई। ब्यूरो