फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Python family grows at the zoo for the first time.

Gorakhpur News: चिड़ियाघर में पहली बार बढ़ा अजगर का कुनबा

Tue, 13 Oct 2026 03:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Python family grows at the zoo for the first time.
चिड़ियाघर में अजगर। स्रोत : चिड़ियाघर
गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में पहली बार अजगरों का कुनबा बढ़ा है। यहां अब इनकी संख्या आठ हो गई है। वर्ष 2021 में विनोद वन से अजगरों को चिड़ियाघर लाया गया था। इसके बाद से इनकी देखरेख की जा रही थी। अब इनकी संख्या बढ़ने से चिड़ियाघर में वन्यजीवों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

चिड़ियाघर में अजगरों को सुरक्षित माहौल में रखा गया है। उनकी देखभाल के लिए नियमित रूप से भोजन और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं की जाती हैं। अजगरों के प्रजनन और उनके बच्चों के सुरक्षित रहने के लिए अनुकूल वातावरण जरूरी होता है। ऐसे में इनकी संख्या बढ़ना चिड़ियाघर के लिए अहम माना जा रहा है। अजगर बड़े आकार के सांप होते हैं। ये जहरीले नहीं होते बल्कि अपने शिकार को शरीर से लपेटकर पकड़ते हैं। जंगलों में इनकी अहम भूमिका होती है।
विज्ञापन

ये छोटे स्तनधारियों और अन्य जीवों की संख्या को संतुलित रखने में मदद करते हैं। उप निदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि वन्यजीवों की देखभाल और उनके संरक्षण पर ध्यान दिया जाता है। अजगरों की संख्या बढ़ने से पर्यटकों को भी इन्हें देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed