{"_id":"625a686ac5c0891e6666e4c2","slug":"purchase-of-more-than-20-thousand-quintals-of-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 20 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की हुई खरीद, दोगुने से अधिक खरीदा गया गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 20 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की हुई खरीद, दोगुने से अधिक खरीदा गया गेहूं
Sat, 16 Apr 2022 12:25 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:25 PM IST
सार
आरएमओ सचिन कुमार ने कहा कि हर क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद की व्यवस्था की गई है। हर क्रय केंद्र पर बोरा और पर्याप्त धन उपलब्ध है। गेहूं की खरीद तेजी से की जा रही है। जिसका गेहूं खरीदा जा रहा है, कोशिश हो रही है कि 72 घंटे के अंदर उसका मूल्य भुगतान कर दिया जाए।
विज्ञापन
खरीद के लिए पहुंचा गेंहू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जनपद में अब तक 20 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीद क्रय केंद्र के माध्यम से हो चुकी है। जो पिछले साल की तुलना में दोगुना से अधिक है। पिछले साल 15 अप्रैल तक मात्र नौ हजार क्विंटल ही गेहूं खरीदा जा सका था। हालांकि अभी तक सभी क्रय केंद्रों से गेहूं की खरीद नही हो पाई है। लेकिन, जिन क्रय केंद्रों पर गेहूं जा रहा है वहां खरीद हो रही है।
विज्ञापन
किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए जनपद में 137 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है। खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन केंद्रों पर किसान गेहूं लेकर जा रहे हैं, उनका गेहूं खरीदा जा रहा है। अभी बाजार में गेहूं का मूल्य 1900 रुपये क्विंटल के करीब है। इस नाते बहुत से किसान क्रय केंद्रों की अपेक्षा बाजार में ही बेच दे रहे हैं।
विज्ञापन
यदि गेहूं का रेट सरकारी मूल्य के करीब पहुंचा तो खरीद प्रभावित हो सकती है। क्योंकि किसान तब प्राइवेट दुकानदारों को ही बेच सकता है। फिलहाल अभी क्रय केंद्रों पर गेहूं पर्याप्त मात्रा में आ रहा है। जैसे-जैसे गेहूं किसान के घर पहुंच रहा है, वैसे-वैसे क्रय केंद्र पर गेहूं पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
आरएमओ सचिन कुमार ने कहा कि हर क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद की व्यवस्था की गई है। हर क्रय केंद्र पर बोरा और पर्याप्त धन उपलब्ध है। गेहूं की खरीद तेजी से की जा रही है। जिसका गेहूं खरीदा जा रहा है, कोशिश हो रही है कि 72 घंटे के अंदर उसका मूल्य भुगतान कर दिया जाए।