फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pump operator Arvind Kumar Patel chased oil tanker then oil thieves attacked him in gorakhpur

गोरखपुर: पेट्रोल पंप संचालक को दबंगों ने घेरा, धक्का मुक्की भी की

Sun, 24 Oct 2021 02:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 Oct 2021 02:25 PM IST
सार

लगातार कम तेल मिलने से परेशान पंप संचालक सच्चाई जानने के लिए टैंकर का पीछा कर रहा था। मुख्य मार्ग छोड़कर एक संदिग्ध घर में घुसे टैंकर की फोटो खींचने पर पंप संचालक को पांच-छह लोगों ने घेरा।

विज्ञापन
Pump operator Arvind Kumar Patel chased oil tanker then oil thieves attacked him in gorakhpur
कैमरे में कैद हमलावर की फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तेल टैंकरों में मात्रा से कम ईंधन आने से परेशान पंप संचालक अरविंद कुमार पटेल ने सच्चाई जानने के लिए अपने यहां आने वाले टैंकर का पीछा किया तो तेल चोर उन पर हमलावर हो गए। किसी तरह जान बचाकर भागे पीड़ित पंप संचालक ने चौरीचौरा थाने में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।          
विज्ञापन


पंप मालिक अरविंद कुमार पटेल महराजगंज के ग्राम राजपुर खुर्द निवासी हैं। उनके अनुसार टैंकर में डिजिटल लॉक होने के बावजूद बीते कई महीनों से डीजल-पेट्रोल मात्रा से काफी कम मिल रहा था। सच्चाई जानने के लिए उन्होंने बैतालपुर डिपो से अपने पंप तक ईंधन लाने वाले टैंकर का पीछा करने का निर्णय लिया। शनिवार को वह बैतालपुर डिपो के पास अपनी कार से उनके पंप को अलॉट टैंकर संख्या यूपी 52 एफ 3324 का पीछा करते हुए निगरानी करने लगे।
विज्ञापन


चौरीचौरा थाना क्षेत्र में चौरीचौरा-गोरखपुर मार्ग पर सड़क किनारे स्थित एक घर में बड़ा गेट लगा है। अरविंद कुमार पटेल का आरोप है कि टैंकर उस घर में घुस गया। उन्होंने कार रोक कर अपने मोबाइल से फोटो लेनी शुरू कर दी। आरोप है कि इतने में ही कई लोग आ गए और उन्हें धमकी देते हुए फोटो खींचने से रोकने लगे। उन्होंने चालक से पूछा कि इस संदिग्ध घर में टैंकर क्यों घुसाया तो चालक ने जवाब दिया डीजल भरवाने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पांच छह लोगों ने उन्हें घेर कर धक्कामुक्की शुरू कर दी। कार में बैठे तो कार पर भी हमला बोल दिया। जान जाने के डर से वह कार लेकर भागे और चौरीचौरा थाने पहुंचे। हमलावरों में से एक की फोटो उनके मोबाइल में कैद हो गई। चौरीचौरा थाना इंचार्ज श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि पंप संचालक का शिकायती पत्र मिला है मामले की जांच की जा रही है, जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
एसोसिएशन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने जताई चिंता
उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और गोरखपुर मंडल अध्यक्ष राजन शाही ने पंप संचालक पर हुए हमले पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार के सख्त कदम उठाए जाने के बावजूद तेल चोरी माफिया बेकाबू होता जा रहा है। एडीजी की सख्ती के कारण ही देवरिया पुलिस ने बैतालपुर डिपो से आपूर्ति लेकर आने वाले टैंकरों से अपने जिले में चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह काबू पा लिया है। अब तेल चोरी माफिया ने चौरीचौरा थाना क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ा लिया है। पंप संचालक अरविंद कुमार पटेल के साथ हुई घटना से लगता है कि चौरीचौरा पुलिस तेल चोरी रोकने में लापरवाह है। आरोप लगाया कि वर्तमान में चौरीचौरा क्षेत्र में कई जगहों पर तेल चोरी की जा रही है। इस संबंध में वह जल्द ही प्रतिनिधिमंडल के साथ एडीजी अखिल कुमार से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed