फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two passengers of Mau saved from being a crowd victim In Deoria

भीड़ का शिकार होने से बचे मऊ के दो मुसाफिर, पुलिस ने ऐसे पहुंचाया क्वारंटीन सेंटर

Wed, 22 Apr 2020 11:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला, रुद्रपुर (देवरिया)।
अमर उजाला, रुद्रपुर (देवरिया)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
Two passengers of Mau saved from being a crowd victim In Deoria
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के रहने वाले दो लोगों के साथ सोमवार की रात रुद्रपुर में अनहोनी होते होते बची। दोनों क्षेत्रीय मेलों में खिलौना बेचते हैं। वे देर रात कुशीनगर जिले से चलकर रुद्रपुर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर स्थित पशु चिकित्सालय में पहुंचे तो वहां मौजूद लोग नाराज हो गए।

विज्ञापन


कुछ तो उन्हें मारने-पीटने की धमकी देने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को क्वारंटीन सेंटर पहुंचा दिया। मंगलवार को उनको कोरोना टेस्ट के लिए नमूना देने देवरिया भेजा गया।
विज्ञापन


मऊ के कोपागंज क्षेत्र के सिंहपुर नोकहट गांव के रहने वाले मुहम्मद शमीम और शहाबुद्दीन देवरिया और कुशीनगर के मेले में खिलौना बेचते हैं। शिवरात्रि में वह रुद्रपुर आए थे। इसके बाद दोनों कुशीनगर के कुबेरस्थान स्थित खनवार दुर्गा मंदिर पर नवरात्रि मेले में खिलौना बेचने चले गए, लेकिन लॉकडाउन घोषित होने से वे वही फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर पर 28 दिन काटने के बाद उन्हें पुजारी ने उन्हें कुछ रुपये देकर घर भेज दिया। दोनों ट्रक से और पैदल चलकर सोमवार की रात रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने वहां अपने सामान रखे थे। दोनों के पहुंचते ही वहां लोग नाराज हो गए।


भीड़ उन्हें मारने-पीटने की धमकी देने लगी। तभी किसी ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। मौके पहुंचे पुलिस ने उन्हें भीड़ से बचाकर अपनी जीप से क्वारंटीन सेंटर पहुंचाया। वहां स्वास्थ महकमे की टीम ने उनकी जांच की। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. धमेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों को नमूना देने को जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed