फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Property dealer stabbed to death in broad daylight in Turkmanpur Gorakhpur

गोरखपुर में दिनदहाड़े हत्या: प्रॉपर्टी डीलर को सड़क पर दौड़ा, फिर चाकू से किए कई वार

Sun, 14 Jul 2024 11:09 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 14 Jul 2024 11:09 AM IST
सार

गोरखपुर में हत्या का एक नया मामला सामने आया है। जहां तुर्कमानपुर में प्रापर्टी डीलर की सरेराह चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
राजघाट थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Property dealer stabbed to death in broad daylight in Turkmanpur Gorakhpur
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजघाट क्षेत्र के तुर्कमानपुर में नार्मल कब्रिस्तान के पास उस्मानपुर निवासी प्रापर्टी डीलर अजीम (40) की सरेराह चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार की शाम करीब पांच बजे की है जब स्कूटी से जा रहे प्रापर्टी डीलर को रोककर आरोपियों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


जान बचाने के लिए प्रापर्टी डीलर ने भागने का भी प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर उन पर चाकू से कई वार किए। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर घटना में शामिल दो आरोपियों तुर्कमानपुर निवासी शमशेर उर्फ गुड्डू कबाड़ी और मो. तारीख को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार दोनों आरोपियाें को थाने लाकर उनसे पूछताछ पुलिस कर रही है। घटना में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया। साथ ही पीड़िता के घरवालों की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार हत्या की वजह रुपये की लेनदेन है।

बीच सड़क पर हो रही इस वारदात को काफी लोगों ने देखा लेकिन कोई बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। मौके पर पहुंची पुलिस भी कुछ देर के लिए पीछे हट गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
 

Property dealer stabbed to death in broad daylight in Turkmanpur Gorakhpur
जानलेवा हमला करने के बाद मौके पर ही आरोपी घूमते चिल्लाते रहे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, अजीम प्रापर्टी डीलर हैं। पुलिस ने बताया कि शाम छह बजे के करीब अपने दो पहिया वाहन से अजीम नॉर्मल कब्रिस्तान के पास से गुजर रहे थे। तभी वहां घात लगाए बैठे, गुड्डू कबाड़ी अपने साथी के साथ उन्हें रोक लिया। अभी वो कुछ समझते तब तक आरोपी कमर से चाकू निकालकर अजीम के पेट में वार करने लगा। वह भागने का प्रयास किए तो उन्हें दौड़ाकर कई वार किए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

प्रापर्टी की हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। हत्या की वजह का पता पुलिस लगा रही है। - कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed