फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Property dealer shot dead in land dispute Retire Inspector s son was Property dealer

Gorakhpur: जमीन विवाद में प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, रिटायर दरोगा का बेटा था रोहित, हिरासत में एक आरोपी

Tue, 05 Jul 2022 08:22 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 08:22 PM IST
सार

एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं। 

विज्ञापन
Property dealer shot dead in land dispute Retire Inspector s son was Property dealer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के चरनलाल चौराहे के पास सोमवार देर रात रिटायर दरोगा के बेटे व प्रापर्टी डीलर रोहित सिंह (36) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि लखनऊ के एक जमीन को लेकर हुए विवाद में प्रापर्टी डीलर के दोस्त कजन मिश्रा ने गोली मारी है। हालांकि, घटनास्थल पर तीन और लोग मौजूद थे। पुलिस ने तहरीर के आधार कजन मिश्रा समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर के इलाहीबाग निवासी रिटायर दरोगा रमाकांत सिंह के पुत्र रोहित सिंह किराए के मकान में रहते थे। दोस्त कजन मिश्र के साथ वह प्रापर्टी  का काम करते थे। लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे के पास एक जमीन को लेकर दोस्तों में रुपये के लेनदेन का विवाद हो गया था। सोमवार रात रोहित, कजन व अन्य तीन लोग अलीनगर के पास स्थित चरन लाल चौक की छोटी दुकान के पास बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोस्तों के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन

आरोप है कि कजन मिश्र ने इसी दौरान असलहे से रोहित सिंह को गोली मार दी। इससे रोहित अचेत होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच सभी आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रापर्टी डीलर को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में भी रोहित की गंभीर स्थिति बनी रही। लिहाजा, डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर, हत्या के बाद से सक्रिय हुई पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


 

आरोपी कजन की माफियाओं के साथ तस्वीर मिली

आरोपी कजन मिश्रा की जिले के बड़े माफियाओं के साथ फोटो भी सामने आई है। पुलिस ने इस फोटो को अपने विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया और हत्याकांड के मुख्य आरोपी की तलाश तेज कर दी। मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद साफ होगा कि विवाद सिर्फ उसका विवाद था या फिर अन्य लोगों का भी शेयर था। फिलहाल, पुलिस दबिश दे रही है। एक टीम गैर जनपद चली गई है।


 
विज्ञापन

जमीन के विवाद में गोली मारने की घटना सामने आई है। एक दोस्त पर गोली मारने का आरोप है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी हिरासत में हैं। तीन और आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं।  -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed