फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   program will start from September 18 on death anniversary of Brahmalin Mahant Digvijaynath and Avedyanath

गोरखपुर: ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम 18 सिंतबर से होगी शुरू, दिग्गज नेता होंगे सम्मलित

Thu, 16 Sep 2021 02:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Sep 2021 02:21 PM IST
सार

18 से 24 सितंबर के मध्य गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होंगे कार्यक्रम, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कौशल विकास मंत्री समारोह में होंगे शामिल।

विज्ञापन
program will start from September 18 on death anniversary of Brahmalin Mahant Digvijaynath and Avedyanath
गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 52वीं एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर 18 से 24 सितंबर तक श्रद्धांजलि समारोह गोरक्षनाथ मंदिर में मनाया जाएगा। समारोह के अंतर्गत 17 सितंबर से साप्ताहिक ‘श्रीमद्भगवद्गीता के भारतीय सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में भगवान श्रीराम-श्रीकृष्ण कथा का तात्तिवक विवेचन’ विषय पर अयोध्या धाम के जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य के मुखारविंद से कथा अमृत की वर्षा होगी। यह जानकारी बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में पत्रकार वार्ता के दौरान गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने दी।

विज्ञापन


बताया कि साप्ताहिक श्रद्धांजलि समारोह के अंतर्गत समसामयिक विषयों पर चलने वाला सम्मेलन 18 सितंबर से प्रारंभ होगा। 18 सितंबर को उद्घाटन समारोह में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना ही समर्थ भारत का मार्ग प्रशस्त करेगा’ विषयक सम्मेलन, 19 सितंबर को ‘वैश्विक महामारी कोरोना एवं हमारा स्वास्थ्य’, 20 सितंबर को ‘सामाजिक समरसता में संतों का योगदान’, 21 सितंबर को ‘संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति’, 22 सितंबर को ‘भारतीय संस्कृति एवं गोसेवा’ विषयक सम्मेलन होंगे। 23 सितंबर को युगपुरुष महंत दिग्विजयनाथ की एवं 24 सितंबर को राष्ट्रसंत महंत अवेद्यनाथ की श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की पुण्यतिथि पर उनके नाम पर स्थापित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के शिक्षा व कौशल विकास एवं कौशल उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे। बताया कि राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर 24 सितंबर को गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय, चैक बाजार, महराजगंज के परिसर में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के मौजूदगी में होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी होंगे। बताया कि 23 एवं 24 सितंबर को अखंड मानस पाठ तथा भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिवसीय एकात्मक सप्ताह 19 से
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ की ओर से सात दिवसीय एकात्मक सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत 19 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषयक गोष्ठी, 20 को वाद विवाद प्रतियोगिता, 21 को स्लोगन प्रतियोगिता, 22 को निबंध प्रतियोगिता, 23 को परिचर्चा, 24 को पोस्टर प्रतियोगिता और 25 सितंबर को जयंती दिवस पर पुष्पार्चन कार्यक्रम का आयोजन प्रशासकीय भवन परिसर में किया जाएगा। शोध पीठ के निदेशक प्रो. संजीत गुप्ता ने बताया कि जो भी छात्र-छात्राएं इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहते हैं। वे 19 सितंबर से पूर्व प्रशासनिक भवन स्थित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ पर पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed