{"_id":"6a5bee7d2a816f2903092390","slug":"prof-rn-samuel-arrived-following-the-cnis-order-only-to-find-a-lock-already-on-the-principals-office-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1390498-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट एंड्रयूज कॉलेज : कार्यवाहक प्राचार्य पद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट एंड्रयूज कॉलेज : कार्यवाहक प्राचार्य पद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
Sun, 19 Jul 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
सीएनआई के आदेश पर पहुंचीं प्रो. आरएन सैमुएल, प्राचार्य कार्यालय पर पहले से लगा मिला ताला
प्रो. आरएन सैमुएल पर जवाब में चैनल गेट पर दूसरा ताला लगाने का आरोप
सोमवार को कॉलेज खुलने पर स्थिति फिर तनावपूर्ण होने की आशंका
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज में कार्यवाहक प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर विवाद एक बार फिर बढ़ गया है। शनिवार को चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) के आदेश का हवाला देते हुए प्रो. आरएन सैमुएल का पक्ष कॉलेज पहुंचा तो प्राचार्य कार्यालय बंद मिला। आरोप है कि इसके बाद इस पक्ष ने चैनल गेट पर अपना ताला लगा दिया। अब सोमवार को कॉलेज खुलने पर फिर टकराव की आशंका जताई जा रही है।
सीएनआई के आदेश के आधार पर जूलॉजी विभाग की प्रो. रैना निवेदिता सैमुएल कार्यवाहक प्राचार्य का दावा करते हुए अपने समर्थक शिक्षकों के साथ कार्यालय पहुंचीं। आरोप है कि वहां पहले से ताला लगा मिलने पर उन्होंने विरोध जताया और कार्यालय के चैनल गेट पर अपना ताला लगा दिया। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां से चले गए। कार्यवाहक प्राचार्य होने का दावा करने वाले दूसरे पक्ष के प्रो. एसडी राजकुमार ने कहा कि कॉलेज में अवकाश होने के कारण कार्यालय में ताला लगा था। जिन लोगों ने ताला तोड़ा है या दूसरा ताला लगाया है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
कॉलेज में कार्यवाहक प्राचार्य को लेकर पिछले दो वर्षों में तीन अलग-अलग आदेश जारी हो चुके हैं और हर बार अलग व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी वजह से दोनों पक्ष अलग-अलग आदेशों के आधार पर अपने-अपने दावे कर रहे हैं। शनिवार की घटना के बाद शिक्षक, कर्मचारी और छात्र भी असमंजस में हैं कि कॉलेज का प्रशासनिक नियंत्रण किसके पास है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात महिला प्रोफेसर ने सीएनआई के आदेश की प्रति कॉलेज के शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा की थी। आरोप है कि ग्रुप एडमिन ने उसे तुरंत डिलीट कर दिया और बाद में ग्रुप की सेटिंग बदलकर ''ओनली एडमिन कैन सेंड'' कर दिया। इसको लेकर भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि एक पक्ष फिर से लखनऊ जाकर सीएनआई के समक्ष अपना पक्ष रखने की तैयारी में है। दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर कायम हैं और कॉलेज प्रशासन व प्रबंधन की ओर से अंतिम निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।