{"_id":"5f8c433adf470919972b194c","slug":"production-of-urea-will-start-in-gorakhpur-fertilizer-factory-by-july-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर खाद कारखाने में जुलाई तक शुरू हो जाएगा यूरिया का उत्पादन, 90 प्रतिशत काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर खाद कारखाने में जुलाई तक शुरू हो जाएगा यूरिया का उत्पादन, 90 प्रतिशत काम पूरा
Sun, 18 Oct 2020 06:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 18 Oct 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर खाद कारखाना।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि खाद कारखाना का निर्माण तकरीबन पूरा हो चुका है। जुलाई 2021 से यूरिया का उत्पादन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
रविवार को एचयूआरएल के वरिष्ठ प्रबंधक सुबोध दीक्षित ने गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और खाद कारखाने की प्रगति से अवगत कराया। बताया कि एचयूआरएल गोरखपुर का काम लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है तथा जुलाई 2021 में काम पूरा होने के साथ ही यूरिया का उत्पादन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही सुबोध दीक्षित ने बताया कि काम पूरी गति से चलता रहे इसके लिए परिसर में कोरोना संक्रमण की भी लगातार जांच कराई जा रही है। एचयूआरएल परिसर में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे कोविड-19 टेस्टिंग कैंप में अब तक लगभग 6200 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कोरोना जांच हो चुकी है। इसमें लगभग 102 पॉजिटिव केस थे जो 15 अक्तूबर तक निगेटिव भी हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब एचयूआरएल प्रांगण पूरी तरह से कोरोना मुक्त प्रांगण हो चुका है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि यह जांच आवश्यकता अनुसार चलती रहे तथा एचयूआरएल प्रांगण को कोरोना मुक्त रखा जाए। साथ ही उन्होंने चिलुआताल में ड्रेजिंग के काम को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।