फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Priyanka got promotion after excelled in fast movement at Tokyo Olympics 2020

Tokyo Olympics 2020: तेज चाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रियंका को मिला प्रमोशन, टोक्यो ओलंपिक में 17वां स्थान किया था हासिल

Fri, 10 Sep 2021 03:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Sep 2021 03:32 PM IST
सार

प्रियंका गोस्वामी 20 किमी वाक (तेज चाल) की उदीयमान खिलाड़ी हैं। इन्होंने रांची में आयोजित इंटरनेशनल वाक चैंपियनशिप-2021 में मात्र एक घंटा 28 मिनट एवं 45 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया।

विज्ञापन
Priyanka got promotion after excelled in fast movement at Tokyo Olympics 2020
प्रियंका गोस्वामी एथलीट। (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पूर्वोत्तर रेलवे की एथलीट प्रियंका गोस्वामी को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देते हुए कार्यालय अधीक्षक लेवल छह बनाया गया है। रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के निर्देश पर इज्जतनगर मंडल के कार्मिक विभाग में अवर लिपिक लेवल दो के पद पर प्रियंका वर्तमान में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


प्रियंका गोस्वामी 20 किमी वाक (तेज चाल) की उदीयमान खिलाड़ी हैं। इन्होंने रांची में आयोजित इंटरनेशनल वाक चैंपियनशिप-2021 में मात्र एक घंटा 28 मिनट एवं 45 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया। उन्होंने 60 खिलाड़ियों में से 17वां स्थान प्राप्त किया। प्रियंका ने यह दूरी एक घंटे 32 मिनट एवं 36 सेकेंड में पूरी की है।
विज्ञापन


रेलवे महाप्रबंधक से मिलकर आभार जताया
16 से 22 अगस्त तक रूस में आयोजित ‘जूनियर विश्वकप कुश्ती चैंपिनयनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले पूर्वोत्तर रेलवे के प्रतिभावान पहलवान एवं मुख्यालय गोरखपुर के वाणिज्य विभाग में सीसीएम स्क्वायड में टिकट संग्राहक के पद पर कार्यरत गौरव बलियान ने बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के संरक्षक विनय कुमार त्रिपाठी से मुलाकात की। उन्हें खेल संबंधी उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं उन्नत प्रशिक्षण के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य कारखाना प्रबंधक/यांत्रिक कारखाना योगेश मोहन, महासचिव एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह, क्रिकेट सचिव एवं महाप्रबंधक के सचिव डीके खरे, भारतीय कुश्ती टीम के कोच चंद्र विजय सिंह आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed