फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Private lab not ready to test corona for Rs 2500

कोरोना जांच के लिए निजी लैब नहीं हो रहे तैयार, इन अधिकारियों तक पहुंची बात

Mon, 27 Apr 2020 10:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Apr 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Private lab not ready to test corona for Rs 2500
कोरोना वायरस। - फोटो : Amar Ujala

शहर में कोरोना जांच के लिए जिन दो निजी लैब को आईसीएमआर ने अनुमति दी थी, वे 2500 रुपये में जांच करने को तैयार नहीं है। इसकी शिकायत डॉक्टरों ने कमिश्नर से लेकर सीएमओ तक से की है। उधर, लैब संचालकों ने तीन दिन से सैंपल लेने बंद कर दिए हैं।

विज्ञापन


शहर के पैथकाइंड और डॉ. लाल पैथलैब को आईसीएमआर की ओर कोरोना जांच की अनुमति करीब एक सप्ताह पूर्व दी गई थी। जांच के लिए आईसीएमआर ने 4500 रुपये तय किए थे। इसी रेट पर पैथकाइंड लैब ने 21 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए नमूना गुरुग्राम भेजा था। वहां से सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन


इस बीच शुक्रवार को शासन ने कोरोना जांच के लिए शुल्क 2500 रुपये तय कर दिए। शासन की ओर से तय रुपये के आधार पर जब निजी अस्पतालों ने लैब को सैंपल लेने को कहा, तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद मामला कमिश्नर और सीएमओ तक पहुंचा। डॉक्टरों ने लैब संचालकों की मनमानी की शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘कंपनी नहीं ले रही सैंपल’

उधर, लैब संचालकों ने बताया कि कंपनी की ओर से जांच के लिए 4500 रुपये तय किए गए हैं। ऐसे में 2500 रुपये में जांच संभव नहीं है। इसे लेकर संचालकों ने सीएमओ को पत्र भी लिखा है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि रेट का निर्धारण शासन स्तर से होना है। इसकी जानकारी शासन को दी गई है। जो भी दिशा-निर्देश मिलेंगे, उसका पालन किया जाएगा।

पैथकाइंड के डॉ. संतोष चौरसिया ने बताया कि नए रेट को लेकर कंपनी ने सैंपल लेने से मना कर दिया है। यही वजह है कि तीन दिन से सैंपल नहीं लिए जा रहे हैं। इसकी जानकारी सीएमओ को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed