फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   private hospital will be able to treat corona virus

इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित मिले तो अपने अस्पताल में ही कर सकेंगे भर्ती, जानिए कैसे

Sun, 02 Aug 2020 08:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
private hospital will be able to treat corona virus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

स्वास्थ्य विभाग ने शहर के 10 निजी अस्पतालों को कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज की सशर्त अनुमति दे दी है। अब इन अस्पतालों में इलाज करा रहा कोई मरीज अगर कोरोना संक्रमित पाया जाता है, तो उसका अस्पताल में ही इलाज किया जा सकेगा।

विज्ञापन


उसे रेफर नहीं करना होगा। इन अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज आइसोलेशन वार्ड में किया जाएगा। ये अस्पताल बाहर से आए कोरोना मरीजों को भर्ती नहीं करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इन अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पूर्व में शहर के 10 निजी अस्पतालों को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना मरीजों के इलाज की अनुमति मिली थी। बाद में निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि इन अस्पतालों में साधारण मरीजों और कोरोना के मरीजों के आने-जाने का एक ही रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से विभाग ने इन अस्पतालों में कोरोना मरीजों के भर्ती करने पर रोक लगा दी। अब विभाग ने निर्देश दिए हैं कि अगर इलाज के दौरान इन अस्पतालों में कोई कोरोना मरीज मिलता है, तो वहां बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में ही उनका इलाज किया जाएगा। मरीजों को रेफर नहीं किया जाएगा।


शहर के 10 निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर वहां इलाज के दौरान कोई संक्रमित मरीज मिलता है, तो उसका इलाज वही किया जाए। मरीजों को कहीं और रेफर न किया जाए। साथ ही इन अस्पतालों में बाहर से आने वाले कोरोना मरीजों के भर्ती पर रोक लगाई गई है। -डॉ. एनके पांडेय, नोडल प्रभारी

इलाज के लिए खर्च करने होंगे रुपये
इन निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज निशुल्क नहीं होगा। सामान्य मरीजों को आठ हजार और गंभीर मरीजों को प्रतिदिन 13 हजार रुपये शुल्क देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed