फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Private buses will run between UP and Bihar

खुशखबर: यूपी और बिहार के बीच चलेंगी निजी बसें, रूट तय

Sat, 11 Dec 2021 10:56 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Dec 2021 10:56 AM IST
सार

बस संचालन के लिए इच्छुकों को 20 दिसंबर तक आवेदन करना होगा। परिवहन विभाग की ओर से परमिट मिलेगा।

विज्ञापन
Private buses will run between UP and Bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच निजी बस सेवा शुरू करने के लिए शासन ने निजी बसों के लिए रूट निर्धारित कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत सात रूट बसों के संचालन के लिए निर्धारित किए गए हैं। जिन पर कुल 54 बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


इन रूटों पर चलने वाली बसों का परमिट जारी किया जाएगा। परमिट वाली बसें ही चलने के लिए अधिकृत होंगी। बस को संचालित करने के इच्छुक व्यक्ति 20 दिसंबर तक परिवहन विभाग के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। परमिट शुल्क 7500 रुपये निर्धारित है। इस संबंध में राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

 
इन रूटों पर चलेंगी प्राइवेट बसें
  • गोरखपुर-कप्तानगंज-छितौनीघाट-बगहा- 12 बसें
  • बरहज-सलेमपुर-प्रतापपुर फैक्ट्री-मैरवा-सिवान - 11 बसें
  • सलेमपुर-भिंगारी-भवानी छापर, मीरगंज- हथुवा-सिवान - पांच बसें
  • समऊर- पडरौना- छितौनी- बगहा- नौ बसें
  • बलिया-बक्सर वाया भरौली बार्डर- छह बसें
  • बलिया-छपरा वाया मांझी घाट- पांच बसें
  • वाराणसी-बक्सर वाया बारा और चौसा- छह बसें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed