फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Private builder will develop commercial area near Kalesar Zero Point

Gorakhpur News: प्राइवेट बिल्डर विकसित करेंगे कालेसर जीरो प्वाइंट के पास व्यावसायिक क्षेत्र

Fri, 15 Dec 2023 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Private builder will develop commercial area near Kalesar Zero Point
गीडा ने प्रस्तावित की है 80 एकड़ में व्यावसायिक और 120 एकड़ में आवासीय योजना
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पिछले महीने लांच की थी योजना, पहले व्यावसायिक को दिया जाना है मूर्त रूप

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन के किनारे कालेसर जीरो प्वाइंट पर गीडा के व्यावसायिक क्षेत्र को प्राइवेट बिल्डर विकसित करेंगे। इसके लिए जल्द ही गीडा प्रशासन एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट यानी कि इच्छुक लोगों से निविदाएं आमंत्रित करेगा। जो बिल्डर यहां निर्माण कार्य कराएगा, वही दुकानों का आवंटन भी करेगा। व्यावसायिक योजना के पूरा होने के बाद आवासीय योजना क्षेत्र का विकास कराया जाएगा।
कालेसर जीरो प्वाइंट अब वाराणसी, लखनऊ, सोनौली के अलावा बिहार की तरफ जाने वाली फोरलेन सड़क का जंक्शन है। परियोजना के पहले चरण (व्यावसायिक) काे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 नवंबर को गीडा के 34वें स्थापना दिवस समारोह में लांच किया था। लगभग 80 एकड़ में व्यावसायिक भूखंडों का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें 10 हजार वर्ग मीटर से लेकर 35 हजार वर्ग मीटर तक के विभिन्न भूखंड अलग-अलग व्यावसायिक प्रयोजनों के लिए विकसित किए जाएंगे। इस प्रकार यह नए कामर्शियल टाउनशिप के रूप में तैयार होगा। इस नए क्षेत्र में बिजली, सड़क, जलनिकासी कार्य के लिए करीब 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना के लिए जमीन का अधिग्रहण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बड़ी कंपनियों के शोरूम से बढ़ेगी गीडा की चमक
इस परियोजना को हाईवे के किनारे इसलिए स्थापित किया जा रहा है कि इस रास्ते गुजरने वालों को सड़क से सटे बड़ा बाजार मिल सके। वहीं, बड़ी कंपनियां भी अपना शो रूम बनाएंगी, जिससे उन्हें यहां से पूर्वांचल, बिहार और नेपाल तक के ग्राहक आसानी से मिलेंगे। गीडा के एसडीएम अनुपम मिश्र बताते हैं कि कालेसर जीरो प्वाइंट का यह कामर्शियल एरिया गीडा को नई पहचान दिलाएगा। लखनऊ-मुजफ्फरपुर हाईवे और वाराणसी-सोनौली हाईवे का जंक्शन होने के चलते यहां बड़ी संख्या में खरीदार सीधे आएंगे-जाएंगे। इसलिए यहां फूड प्वाइंट भी बनाया जाएगा, जिससे कि आने-जाने वाले लोग यहां रुकें।

-----
कोट-
कालेसर कामर्शियल प्वाइंट को विकसित करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने से गीडा के विकास को नई दिशा मिलेगी। जब बाहर से खरीदार आने लगेंगे तो फैक्टरी मालिकों को भी उत्पादन बढ़ाने में रुचि आएगी। कामर्शियल के बाद आवासीय योजना को विकसित किया जाएगा।

- अनुज मलिक, सीईओ गीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed