फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations underway to convey a social message ahead of the 2027 Assembly elections.

उपसभापति चुनाव: 36 साल में पहली बार दलित चेहरे पर मंथन

Sat, 25 Jul 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to convey a social message ahead of the 2027 Assembly elections.
गोरखपुर। नगर निगम के उपसभापति पद का चुनाव अब सावन माह में कराया जाएगा। पांच अगस्त से पहले निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराए जाने की तैयारी है। चुनाव की तिथि नजदीक आते ही निगम सदन में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा के भीतर उपसभापति पद को लेकर मंथन जारी है। 36 वर्षों में पहली बार किसी दलित पार्षद को इस पद की जिम्मेदारी देने की संभावना पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सामाजिक संतुलन और दलित प्रतिनिधित्व का संदेश देने की रणनीति पर काम कर रही है। हालांकि पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की महिला पार्षद भी मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। दोनों के पक्ष में भी कई पार्षदों का समर्थन बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, दलित पार्षद एकजुट होकर संगठन और पार्टी नेतृत्व से उपसभापति पद पर दलित प्रतिनिधि को अवसर देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अब तक इस पद के लिए 19 चुनाव हो चुके हैं लेकिन किसी भी दलित पार्षद को उपसभापति बनने का अवसर नहीं मिला। हालांकि अंतिम निर्णय भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की सहमति के बाद ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में हुए नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भी भाजपा ने नए चेहरों को प्राथमिकता देते हुए सामाजिक संतुलन साधने का प्रयास किया था। कार्यकारिणी में दो ओबीसी, दो दलित और एक सामान्य वर्ग के पार्षद को स्थान देकर पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिए थे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उपसभापति चुनाव में भी पार्टी इसी सामाजिक समीकरण को आगे बढ़ा सकती है। संख्या बल के लिहाज से समाजवादी पार्टी की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर मानी जा रही है। ऐसे में उपसभापति का चुनाव विपक्ष की बजाए भाजपा के आंतरिक समीकरणों और संगठन के अंतिम निर्णय पर ही निर्भर माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed