फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations to prevent corona infection on lines of polio

पोलियो की तर्ज पर रोका जाएगा कोरोना संक्रमण, ऐसे तैयार की जाएगी टीम

Tue, 25 Aug 2020 05:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 Aug 2020 05:24 PM IST
सार

  • शहर के कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य टीमें जांच के लिए लगाई जाएंगी
  • जोन में एक-एक व्यक्ति की होगी जांच, तैयार होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
Preparations to prevent corona infection on lines of polio
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पोलियो अभियान की तर्ज पर माइक्रो प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत कंटेनमेंट जोन में शामिल एक-एक मरीजों की जांच का फैसला लिया गया है। इसके लिए तीन सदस्यीय पांच टीमें लगाई जाएंगी। जांच के बाद उनका पूरा ब्योरा तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन

 
शहर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसकी वजह से विभाग के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। विभाग संक्रमण को रोकने के लिए अब हर कंटेनमेंट या रेड जोन को सेक्टर में बांटकर एक-व्यक्ति का पूरा ब्योरा तैयार कराएगा।
विज्ञापन


एक सेक्टर में ढाई-तीन सौ परिवार रखे जाएंगे। यदि किसी को बुखार होगा या अन्य कोई बीमारी हो तो उस व्यक्ति की कोरोना संक्रमण की जांच होगी। विभाग का मानना है कि इससे प्राथमिक स्तर पर ही कोरोना संक्रमित मरीजों का पता लग जाएगा और संक्रमण को समय रहते रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभियान में पोलियो की टीमें भी लगाई जाएंगी। इनके अलावा आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए हर सेक्टर में सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि इससे कोरोना की रोकथाम में इससे काफी हद तक मदद मिलेगी। इस पर काम शुरू करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed