फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations to include Kala azar and Filaria in Dastak campaign for first time

Corona Alert: न दरवाजा छुएंगे न कुंडी, संदेश और स्टीकर से देंगे 'दस्तक'

Tue, 23 Jun 2020 05:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Jun 2020 05:15 PM IST
सार

  • पहली बार दस्तक अभियान में कालाजार और फाइलेरिया को भी शामिल करने की तैयारी
  • इंसेफेलाइटिस के अलावा कोरोना, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के प्रति भी करेंगे जागरूक

विज्ञापन
Preparations to include Kala azar and Filaria in Dastak campaign for first time
इंसेफेलाइटिस। (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कोविड-19 संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग ने दस्तक और विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए कमर कस ली है। शासन स्तर से इस संबंध में प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कराया गया है जिसमें नये तौर-तरीकों से अभियान चलाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा चुकी है।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण में यह बताया गया है कि 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले दोनों अभियानों के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स न तो किसी का दरवाजा छुएंगे और न ही कुंडी। घर के भीतर भी नहीं जाएंगे। बस संदेश और स्टीकर के जरिए दस्तक दिया जाएगा।
विज्ञापन


पहली बार इस अभियान में कालाजार और फाइलेरिया जैसी नेगलेक्टेड बीमारियों को भी शामिल किया जा रहा है। अभियान के दौरान कोरोना, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के प्रति भी आशा कार्यकर्ता लोगों को सचेत करेंगी। इस वर्चुअल प्रशिक्षण का आयोजन डब्ल्यूएचओ, यूनीसेफ और पाथ जैसी संस्थाओं के सहयोग से सोमवार को किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

साबुन की टिक्की रखना होगा साथ

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस बार अभियान में फिजिकल डिस्टेंसिंग, हाथों की सफाई और मॉस्क की अनिवार्यता का खासतौर पर ध्यान रखना है। अभियान में चिकित्सा स्वास्थ्य  एवं परिवार कल्याण, आईसीडीएस, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम/ शहरी विकास, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, स्व्च्छ भारत मिशन, सूचना विभाग, संस्कृति विभाग एवं चिकित्सा व शिक्षा विभाग की सहभागिता होगी।

अभियान संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश शासन स्तर से आना है। उन्होंने बताया कि जनपद से जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. आईबी विश्वकर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ ए के पांडेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी के एन बरनवाल और डीसीपीएम रिपुंजय पांडेय व अन्य संबंधित अधिकारियों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया है।

प्रशिक्षण के प्रतिभागी जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान देखा जाएगा कि जिन घरों में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हैं उन घरों पर स्टीकर चस्पा किया जाएगा। अभियान के दौरान फ्रंटलाइन वर्कस साबुन की टिक्की साथ रख कर चलेंगे।

अनिवार्य तौर पर मॉस्क का इस्तेमाल करना होगा। अभियान के दौरान ग्राम्य स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति, संचारी रोगों व एईएस समूह की बैठक, मातृ बैठक और स्वयं सहायता समूह की बैठकों में 4-5 लोग ही शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed