फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations for laying foundation stone of 100 new factories on foundation day of GIDA

Gorakhpur News: रोजगार की सौगात लेकर आ रहीं 100 फैक्टरियां, सीएम योगी रहेंगे मौजूद

Sat, 21 Oct 2023 01:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 21 Oct 2023 01:11 PM IST
सार

गीडा की सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि स्थापना दिवस पर अब 250 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें से 150 स्टॉल अकेले गीडा के उद्यमी लगा रहे हैं, जबकि अन्य 100 स्टॉल दूसरे जिलों के उद्यमियों को दिए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न सेक्टरों में खाली करीब 200 प्लॉट भी उद्यमियों को आवंटित किए जाने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Preparations for laying foundation stone of 100 new factories on foundation day of GIDA
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में गीडा के स्थापना दिवस पर 100 नई फैक्टरियों के शिलान्यास का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अभी तक केवल 40 नाम ही फाइनल हो पाए हैं। इसके अलावा 200 उद्यमियों को प्लॉट भी आवंटित किया जाना है। प्लाॅट आवंटन और फैक्टरी स्थापना के लिए इच्छुक उद्यमियों से अलग-अलग विभाग संपर्क कर रहे हैं।

विज्ञापन


30 नवंबर को गीडा का स्थापना दिवस मनाया जाता है। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज गोरखपुर के अध्यक्ष आरएन अग्रवाल की अगुवाई में कई उद्यमियों ने लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस पर मौजूद रहने तथा प्रदेश स्तरीय वृहद औद्योगिक प्रदर्शनी लगाने की सहमति दी थी।
विज्ञापन


गीडा की सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि स्थापना दिवस पर अब 250 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें से 150 स्टॉल अकेले गीडा के उद्यमी लगा रहे हैं, जबकि अन्य 100 स्टॉल दूसरे जिलों के उद्यमियों को दिए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न सेक्टरों में खाली करीब 200 प्लॉट भी उद्यमियों को आवंटित किए जाने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में 3900 प्रतिमाएं स्थापित, नहीं किए इंतजाम; दशहरा तक झेलिए जाम

आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण कराकर सभी को स्थापना दिवस के दिन ही मुख्यमंत्री के हाथाें प्रमाण पत्र दिलाया जाएगा। आरएन अग्रवाल ने बताया कि इस बार स्टॉल लगाने के लिए उद्यमियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा 100 उद्यमियों की फैक्टरियों का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री के हाथों कराने की तैयारी है। फरवरी में बड़ी संख्या में उद्यमियों ने गोरखपुर में निवेश की इच्छा जताई थी, लेकिन अभी उसके अनुरूप फैक्टरियों की स्थापना नहीं हो पाई है। इसी को देखते हुए एक साथ बड़ी संख्या में उद्यमियों को प्लाट आवंटित करने और शिलान्यास के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। उद्योग विभाग के सहायक उपायुक्त रवि शर्मा बताते हैं कि एमएसएमई सेक्टर में कुल 90 एमओयू हुए हैं, जिसमें से 40 लोगों ने अपनी फैक्टरियों के शिलान्यास की तैयारी शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: सीलिंग की जमीन का बैनामा करने वाला सब रजिस्ट्रार गिरफ्तार, सामने आया ठगी का नेटवर्क

विभागवार खोजे जा रहे उद्यमी
फरवरी में 350 से अधिक एमओयू अकेले गोरखपुर के लिए किया गया था। इसमें प्लास्टिक और गारमेंट्स के अलावा लकड़ी, दवा समेत विभिन्न उद्योगों से जुड़े लोग शामिल थे। इसके बाद उद्योग विभाग ने निवेश मित्र के जरिए ऐसे उद्यमियों को बुलाकर उनकी समस्याओं का समाधान शुरू किया।

इधर गीडा प्रशासन भी लगातार जमीन आवंटित करने के लिए आवेदकों को बुला रहा है। गीडा की स्थापना दिवस पर 100 उद्योगों की स्थापना के लिए अब विभागवार हुए एमओयू के आधार पर उद्यमियों से संपर्क किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed