{"_id":"62ad6cb66d13f7538e2dfff4","slug":"preparations-for-flood-rescue-intensified-146-villages-most-sensitive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Flood: बाढ़ बचाव की तैयारियां तेज, 146 गांव सबसे संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Flood: बाढ़ बचाव की तैयारियां तेज, 146 गांव सबसे संवेदनशील
Sat, 18 Jun 2022 11:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:52 AM IST
विज्ञापन
राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के सलाहकार ने जांची तैयारियां।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में बाढ़ बचाव की तैयारियां और मॉक एक्सरसाइज को लेकर राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के वरिष्ठ सलाहकार सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर प्रमोद कुमार सिंह ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में समीक्षा की। प्रभारी अधिकारी आपदा राजेश कुमार सिंह और आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तहसीलों के माध्यम से 146 ऐसे गांवों की सूची तैयार की गई है जो कि बाढ़ के मद्देनजर सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं। यहां बचाव कार्य को लेकर ठोस योजना तैयार की जा रही है। आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि जिले में 86 बाढ़ चौकी और 83 राहत केंद्र व राहत शिविर के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। वरिष्ठ सलाहकार ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं से कहा कि वे तटबंधो के ऊपर मानसून के दौरान खसखस घास स्थापित करें।
विज्ञापन
उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा आपदा न्यूनीकरण के लिए दिए गए 10 सूत्रीय एजेंडे पर चर्चा करते हुए कहा कि समुदाय को तैयार करना तथा नई तकनीकी का प्रयोग बहुत उपयोगी है। उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं के मोबाइल पर दामिनी एप अपलोड कर वज्रपात से बचाव के संबंध में अभियान चलाकर कार्य कराया जाए। आपदा प्रभारी व एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव से निपटने के लिए सभी प्रमुख नालों की सफाई कराई गई है। कुछ नए नाले भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अधिशासी अभियंता विद्युत, बाढ़ खंड, बाढ़ खंड 2, होमगार्ड, मौसम विभाग, डीपीआरओ, नागरिक सुरक्षा आदि उपस्थित रहे।