फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations for arrival of President Ram Nath Kovind in Gorakhpur in last phase

गोरखपुर: राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां अंतिम चरण में, कार्यक्रम स्थल पर ही बनेगा हेलीपैड

Tue, 17 Aug 2021 02:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Aug 2021 02:15 PM IST
सार

भटहट के पिपरी में पांच एकड़ खेत में हेलीपैड बनाने की तैयारी। प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे राष्ट्रपति।

विज्ञापन
Preparations for arrival of President Ram Nath Kovind in Gorakhpur in last phase
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। हेलीपैड बनाने लेकर चल रहा संशय भी खत्म हो गया है। अब कार्यक्रम स्थल के पास ही हेलीपैड बनेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति 28 अगस्त को यहां भटहट के पिपरी में प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। साथ ही मानीराम सोनबरसा स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्विद्यालय का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के साथ सेना के तीन हेलीकॉप्टर आएंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल के बगल में करीब पांच एकड़ खेत में हेलीपैड बनाने का निर्णय किया है। किसानों ने भी अपनी सहमति दे दी है। काम भी शुरू हो गया है। महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय मानीराम सोनबरसा के परिसर में भी हेलीपैड बनाने के लिए जगह चिह्नित की गई है। यहां भी निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। अधिक बारिश होने की दशा में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के ग्राउंड में राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर उतारा जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed