{"_id":"5f7d5e45348be73cf675a19c","slug":"preparation-to-run-lucknow-pataliputra-puja-special-train-via-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर होकर लखनऊ-पाटलिपुत्र पूजा स्पेशल चलाने की तैयारी, रेल प्रशासन ने तैयार किया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर होकर लखनऊ-पाटलिपुत्र पूजा स्पेशल चलाने की तैयारी, रेल प्रशासन ने तैयार किया प्रस्ताव
Wed, 07 Oct 2020 11:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार में होने वाली भीड़ के मद्देनजर रेल प्रशासन ने 15 अक्तूबर से एक और पूजा स्पेशल ट्रेन को चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन लखनऊ से गोरखपुर होकर पाटलिपुत्र तक जाएगी। इसे 30 नवंबर तक चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
रेल प्रशासन ने बीते सोमवार को गोरखपुर के रास्ते पांच पूजा स्पेशल चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। इनमें ज्यादातर ट्रेनें उन रूट की हैं जिस पर लॉकडाउन के बाद से ट्रेनें नहीं चल रही हैं। इसमें अमरनाथ एक्सप्रेस, कोचीन एक्सप्रेस, दुर्ग एक्सपेस, ओखा एक्सप्रेस और पूर्वांचल एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन
इन जगहों पर जाने वाले यात्री किसी तरह हिस्से में यात्रा कर रहे हैं। जम्मू और कोलकाता के लिए ट्रेन की मांग ज्यादा है। लंबी दूरी की इन ट्रेनों के चलने से एक तरफ यात्रियों को सहूलियत होगी, रेलवे की आमदनी भी बढ़ेगी। प्लेटफॉर्म पर खानपान के सभी स्टॉल भी खुल जाएंगे। गोरखपुर जंक्शन पर अभी खानपान के 56 में से 24 स्टॉल बंद हैं।
विज्ञापन