{"_id":"6379e16e6930e252475b6cb7","slug":"preparation-to-install-panic-button-gps-device-in-all-755-buses-of-gorakhpur-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: असुरक्षा महसूस होने पर 'खबरदार' करेंगी महिलाएं, मिलेगी पैनिक बटन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: असुरक्षा महसूस होने पर 'खबरदार' करेंगी महिलाएं, मिलेगी पैनिक बटन की सुविधा
Sun, 20 Nov 2022 01:42 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 20 Nov 2022 01:42 PM IST
सार
पैनिक बटन वाले वाहन सॉफ्टवेयर से जुड़े होंगे। बटन दबाते ही सॉफ्टवेयर पर मैसेज जाएगा। तत्काल सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को पहुंच जाएगी। संबंधित वाहन की सूचना जीपीएस के माध्यम से मिल जाएगी। सूचनाएं जुटाकर तत्काल नजदीकी थाना पुलिस मदद के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज की बसों से सफर करने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। वे बसों में यात्रा करते समय असुरक्षा महसूस होने पर ‘खबरदार’ कर सकेंगी। परिवहन निगम ने निगम की सभी बसों में पैनिक बटन और जीपीएस डिवाइस लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
जीपीएस से हर वक्त बसों पर नजर भी रखी जा सकेगी। गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने बताया कि परिक्षेत्र के सभी पिंक बसों में पैनिक बटन की सुविधा पहले से मिल रही है। अब परिक्षेत्र के सभी 755 बसों में ये दोनों डिवाइस लगाने की तैयारी चल रही है। जल्द इन डिवाइस को बसों में लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
ऐसे काम करता है पैनिक बटन
पैनिक बटन वाले वाहन सॉफ्टवेयर से जुड़े होंगे। बटन दबाते ही सॉफ्टवेयर पर मैसेज जाएगा। तत्काल सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को पहुंच जाएगी। संबंधित वाहन की सूचना जीपीएस के माध्यम से मिल जाएगी। सूचनाएं जुटाकर तत्काल नजदीकी थाना पुलिस मदद के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन