फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparation for NIRF ranking in final stage, last date is January 5.

Gorakhpur News: एनआईआरएफ रैकिंग की तैयारी अंतिम चरण में, पांच जनवरी अंतिम तिथि

Sun, 31 Dec 2023 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Preparation for NIRF ranking in final stage, last date is January 5.

विज्ञापन
डीडीयू ने ओवरऑल और एमएमएमयूटी ने तीन कैटेगरी में किया पंजीकरण
अंतिम आवेदन से पूर्व तैयारियों को पुख्ता करने में जुटे दोनों विश्वविद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एनआईआरएफ (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क) रैकिंग आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आने पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। नैक से ए प्लस-प्लस ग्रेड पाने के बाद डीडीयू और ए ग्रेड पाने के बाद एमएमएमयूटी एनआईआरएफ रैकिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं।

गोरखपुर विश्वविद्यालय ने पांच वर्ष बाद बीते वर्ष रैंकिंग के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसे टाॅप रैंक में स्थान मिलना तो दूर, पूरी सूची में ही स्थान नहीं मिल सका था। वहीं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बीते चार वर्ष से लगातार आवेदन कर रहा है, लेकिन बीते वर्ष उसे तकनीकी विश्वविद्यालय संस्थानों की श्रेणी में 250 से 300 के बैंड में ही जगह मिल पाई थी।
विज्ञापन

अगर एनआईआरएफ रैंकिंग में दोनों विश्वविद्यालयों के सर्वकालिक प्रदर्शन की बात करें तो केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से 2015 में इसकी शुरुआत की गई थी। गोरखपुर विश्वविद्यालय ने 2017 में पहली बार आवेदन किया था। तब उसे टाॅप-200 में स्थान मिला था। एमएमएमयूटी को तीन वर्ष पहले 183 रैंक हासिल हुई थी। इस बार दोनों विश्वविद्यालयों की कोशिश है कि जिस कैटेगरी में वह आवेदन करने जा रहे हैं, उसमें सम्मानजनक रैंक हासिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले प्रयास से सबक लेते हुए दोनों विश्वविद्यालय इस बार आवेदन के दौरान संस्थान की खूबियों को बेहतर से बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने की तैयारी में हैं। उनके सामने एनआईआरएफ के पांच मानकों टीचिंग, लर्निंग एंड रिसोर्स, रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिसेज, ग्रेजुएट आउकम, आउटरीच इन्क्लूसिविटी और पीयर परशेप्शन पर खरा उतरने की चुनौती होगी। सभी मानकों पर अलग-अलग टीम बनाकर विश्वविद्यालयों ने आवेदन की तैयारी की है।
---------------
क्या कहते हैं दोनों संस्थानों के मुखिया

एनआईआरएफ रैकिंग को लेकर एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि रैकिंग के सभी मानकों पर खरा उतरने के लिए हमने अपने उपलब्ध संसाधनों में पूरी तैयारी की है। तकनीकी संस्थान, इनोवेशन व विश्वविद्यालय श्रेणी में इस बार एनआईआएफ रैंकिंग के लिए विश्वविद्यालय आवेदन करेगा। पूरी उम्मीद है कि सभी श्रेणियों में विश्वविद्यालय को सम्मानजनक स्थान मिलेगा।

वहीं डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि एनआईआरएफ रैंकिंग को लेकर हम काफी गंभीर हैं। इसमें आवेदन के लिए डाटा जुटाया गया है। निर्धारित तिथि से पहले ओवरऑल श्रेणी में आवेदन सुनिश्चित कर दिया जाएगा। पूरी कोशिश होगी कि इस बार विश्वविद्यालय को सम्मानजनक रैंक हासिल हो। आवेदन की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed