फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Prepaid taxi will run from railway station and airport

रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से चलेंगी प्रीपेड टैक्सी

Thu, 29 Jul 2021 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Prepaid taxi will run from railway station and airport
रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से चलेंगी प्रीपेड टैक्सी
विज्ञापन

सीगोरखपुर। रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट से प्रीपेड टैक्सी चलाई जाएगी। संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में बुधवार को यह फैसला लिया गया। यह भी तय हुआ कि एलपीजी व पेट्रोल से संचालित होने वाले ऑटो में सीएनजी रेट्रो फिटमेंट लगाया जाएगा।
बैठक में की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने कहा कि शहर में बढ़ते प्रदूषण के कारण पेट्रोल व एलपीजी से संचालित होने वाले ऑटो पर रोक लगी है। लेकिन, इससे कई लोगों का रोजगार जुड़ा है। ऐसे में अन्य महानगरों की तर्ज पर एलपीजी एवं पेट्रोल से चलने वाले ऑटो रिक्शा में सीएनजी रेट्रो फिटमेंट लगाए जाने के लिए कंपनियों को आमंत्रित किया जाए। बैठक में एयरपोर्ट एवं रेलवे स्टेशन से प्रीपेड टैक्सी के संचालन को लेकर चर्चा की गई। जिसके बाद मंडलायुक्त ने इन दोनों जगहों से प्रीपेड टैक्सी के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित करने के निर्देश दिए। साथ उन्होंने निर्देश दिया कि इसको लेकर रेलवे और एयरपोर्ट के अधिकारी बैठक करें। कहा कि महिला की सुरक्षा को देखते हुए प्रीपेड टैक्सी में जीपीएस को वरियता दी जाए।
विज्ञापन

ऑटो यूनियन की मांग पर मंडलायुक्त ने आगामी बैठक में पेट्रोल एवं एलपीजी से संचालित ऑटो रिक्शा की आयु सात वर्ष से बढ़ाकर 10 वर्ष किए जाने के संबंध में प्राधिकरण से प्रस्ताव जारी करने के लिए निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने शहर में संचालित होने वाले स्टेज कैरिज व सिटी बस के विराम स्थल को लेकर परिवहन विभाग, यातायात विभाग एवं परिवहन निगम की संयुक्त समिति बनाने के निर्देश दिए। बैठक में ट्रक एसोसिएशन द्वारा नो एंट्री में वाहनों का प्रवेश का मुद्दा उठाया गया है, जिस पर मंडलायुक्त ने पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देशित किया कि किसी भी हालत में नो एंट्री में वाहनों का प्रवेश न कराया जाए। बैठक में जिलाधिकारी विजय किरण आनंद, उप परिवहन आयुक्त अशोक कुमार सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी अनीत सिंह, नगर आयुक्त अविनाश सिंह के साथ ही यातायात विभाग, परिवहन निगम, बस, ट्रक एवं ऑटो एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed