फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pragatisheel Samajwadi Party National President Shivpal Singh Yadav visit Gorakhpur

गोरखपुर में बोले शिवपाल यादव, 'जनता की बुनियादी सुविधाओं के लिए पार्टी करेगी संघर्ष'

Thu, 18 Mar 2021 10:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Mar 2021 10:48 AM IST
सार

  • प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हैं
  • निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने भी शिवपाल यादव से मुलाकात की

विज्ञापन
Pragatisheel Samajwadi Party National President Shivpal Singh Yadav visit Gorakhpur
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में जनता की बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष किया जाएगा। 2022 के विधानसभा चुनाव को पार्टी गंभीरता से ले रही है। चुनाव में पार्टी सीट जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। जनता भाजपा के कृत्यों से बहुत ही हताश व निराश है। महंगाई अपने चरम पर है। बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे निजात पाने के लिए सरकार को बदलना होगा। इसके लिए जनता को सड़कों पर उतरना होगा।

विज्ञापन


प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हैं। गोरखपुर पहुंचने से पहले कई जगह उनका स्वागत किया गया। सहजनवां में भी पार्टी  कार्यकर्ताओं ने मालाफूल पहनाया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्किट हाउस गए और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि रामराज असली समाजवादी शासन था। डॉ राम मनोहर लोहिया रामायण मेला लगवाते थे।
विज्ञापन


महराजगंज की नौतनवां सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने भी सर्किट हाउस जाकर शिवपाल यादव से मुलाकात की है। चर्चा है कि वह प्रसपा का दामन थाम सकते हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व बौद्घिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की शहीद स्थली जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की मूर्ति पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन करेंगे। इसके बाद सड़क हादसे में घायल भाजपा के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के घर जाएंगे। उनका हाल जानेंगे। निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी के चाचा अजितमणि त्रिपाठी के आवास पर जाएंगे। महानगर अध्यक्ष तहब्बर हुसैन व पार्टी नेता धीरज गुप्ता के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह 11 बजे कुशीनगर रवाना होंगे।


कुशीनगर में सिमरा में जनसभा होनी है। इससे पहले जिलाध्यक्ष श्याम नरायन यादव व  किसान सभा के अध्यक्ष अंशुमान सिंह एवं महानगर अध्यक्ष हाजी तहब्बर हुसैन के नेतृत्व में शिवपाल यादव का स्वागत किया गया। इस दौरान अख्तर अली, धर्मदेव यादव, जयशंकर यादव, मोहम्मद अफसर, इकराम हुसैन, शान मोहम्मद, मोहन यादव, अरशद हुसैन, सजद अली रहमानी, वीरेंद्र यादव, सोनू यादव, विजय प्रताप सिंह, चंदगी यादव, संतोष यादव, मनोज यादव, विनोद राणा राहुल सिंह, कोतवाल यादव सहित अन्य लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed