फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pradhan threatened by putting status on Facebook case on seven

Gorakhpur News: फेसबुक पर स्टेटस लगाकर प्रधान को दी धमकी, सात पर केस

Mon, 06 Feb 2023 10:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Feb 2023 10:32 AM IST
सार

तिलमिलाए पूर्व प्रधान के भतीजे रत्नेश सिंह पुत्र श्रवण सिंह ने फेसबुक पर पूर्व में किये गए हमले की बात की लिखकर प्रधान (सुशील सिंह) को जान से मारने की धमकी देने का स्टेट्स लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Pradhan threatened by putting status on Facebook case on seven
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में हरपुर बुदहट इलाके के चेचुवापार निवासी व कट्या ग्राम पंचायत के प्रधान सुशील सिंह ने सात लोगों पर फेसबुक के जरिए धमकी देने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पूर्व प्रधान के भतीजे ने फेसबुक पर स्टेटस लगाकर जान से मारने की धमकी वर्तमान प्रधान को दी है। पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान सुशील सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि एक फरवरी को बारात जाते समय उनकी हत्या की नीयत से उनकी गाड़ी पर पूर्व प्रधान के लड़के और उसके साथियों ने हमला किया था, जिसमे वह बाल बाल बच गए थे, प्रधान ने गाड़ी पर हमला और ढाई लाख रुपये लूट के संबंध में बखिरा थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था।
विज्ञापन


इसी पर तिलमिलाए पूर्व प्रधान के भतीजे रत्नेश सिंह पुत्र श्रवण सिंह ने फेसबुक पर पूर्व में किये गए हमले की बात की लिखकर प्रधान (सुशील सिंह) को जान से मारने की धमकी देने का स्टेट्स लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरपुर बुदहट पुलिस ने इस मामले में फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले कट्या गाव के रत्नेश सिंह , हिमांशु सिंह, श्रवण सिंह एवम कट्या के पूर्व प्रधानपति नरसिंह, अमरेंदर सिंह, आशीष सिंह पर केस दर्ज कर लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed