{"_id":"5f84c10a8ebc3e9c0416d615","slug":"pradhan-s-son-shot-by-bike-riders-gorakhpur-city-news-gkp3691557133","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: प्रधान के पुत्र को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: प्रधान के पुत्र को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 13 Oct 2020 09:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, पाली/सहजनवां (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पाली/सहजनवां (गोरखपुर)।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस व अस्पताल में भर्ती घायल राजन।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के घघसरा के पास सोमवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने ग्राम प्रधान दिलीप कुमार सैनी के छोटे पुत्र राजन सैनी (17) के बाएं पैर में गोली मार दी। घायल राजन को सीएचसी ठर्रापार ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने गोली पैर में फंसी होने की जानकारी देते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलते ही थानेदार संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी विशाल उपाध्याय के साथ अस्पताल पहुंचे और राजन से हमलावरों के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों का भी बयान दर्ज किया है। घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घघसरा के ग्राम प्रधान दिलीप सैनी के पुत्र राजन सैनी सोमवार की शाम गांव के पास ही टहलने निकले थे। इसी दौरान पीछे से आए पल्सर सवार दो बदमाशों ने उसके ऊपर गोली चला दी। पहली गोली से बचने के बाद राजन भागने लगा। तब बदमाशों ने पीछा कर बाएं पैर में गोली मार दी।
विज्ञापन
राजन ने पुलिस को बताया कि बदमाशों में से एक ने गमछा से मुंह बांध रखा था, जबकि बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाया था। गोली चलने की सूचना पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी ठर्रापार पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी।
थानेदार ने घटनास्थल पहुंचकर आस-पास के चार दुकानदारों से पूछताछ की। परिवारीजनों ने इस घटना को रविवार की देर रात सीएचसी पर गांव के ही लोगों से विवाद के मामले से जोड़कर बताया है। हालांकि पुलिस की जांच जारी है। थानेदार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गोली लगने की जानकारी हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
बड़े भाई पर हो चुका है हमला, दोस्त को लगी थी गोली
प्रधान दिलीप कुमार सैनी के बड़े बेटे विकास सैनी और उसके दोस्तों पर बीते सात अगस्त को हमला हुआ था। तब दोस्त कृष्णा गिरी के पैर में गोली लगी थी और तीन लोगों पर नामजद केस दर्ज कराया गया था। उस घटना को भी लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा थी। इसे चुनावी रंजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दोबारा इसी तरह की घटना और पैर में गोली लगने की बात को पुलिस संदेह के निगाह से देख रही है।
नहीं मिला खोखा, गोली चलने की आवाज भी किसी ने नहीं सुनी
प्रथमदृष्टया पैर में गोली फंसे होने की बात सामने आई है, लेकिन मौके से पुलिस को कारतूस का कोई खोखा नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, आसपास के लोगों ने भी गोली चलने की आवाज नहीं सुनी है। फिलहाल पुलिस गहनता से मामले की छानबीन कर रही है।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि युवक को गोली लगने के मामले की जांच की जा रही है। इसके पहले भी प्रधान के बड़े बेटे के साथ घटना सामने आई थी। मेडिकल बोर्ड से गोली लगने की जांच कराई जाएगी।
नहीं मिला खोखा, गोली चलने की आवाज भी किसी ने नहीं सुनी
प्रथमदृष्टया पैर में गोली फंसे होने की बात सामने आई है, लेकिन मौके से पुलिस को कारतूस का कोई खोखा नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, आसपास के लोगों ने भी गोली चलने की आवाज नहीं सुनी है। फिलहाल पुलिस गहनता से मामले की छानबीन कर रही है।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि युवक को गोली लगने के मामले की जांच की जा रही है। इसके पहले भी प्रधान के बड़े बेटे के साथ घटना सामने आई थी। मेडिकल बोर्ड से गोली लगने की जांच कराई जाएगी।