फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Power supply stalled in 115 flood affected villages in Gorakhpur

बिजली निगम: बाढ़ प्रभावित 115 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप, 25 हजार उपभोक्ता प्रभावित

Sun, 05 Sep 2021 11:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 Sep 2021 11:11 AM IST
सार

शहरी क्षेत्र के कई इलाके भी शामिल। बिजली निगम ने बाढ़ प्रभावित फीडरों को बंद कर रोकी सप्लाई।

विज्ञापन
Power supply stalled in 115 flood affected villages in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में बाढ़ से प्रभावित 115 गांव के 25 हजार उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई है। बिजली निगम की ओर से विकास नगर, एफसीआई, राजधानी, पालिपा, गजाइकोल, अमहिया, कैंपियरगंज ग्रामीण, सिंहोरवा, सहजनवां, नौसड़ समेत अन्य बिजली घरों के बाढ़ग्रस्त इलाकों के फीडर को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा चौरीचौरा क्षेत्र में फरेन नाले के किनारे के बांध आमघाट राजधानी बिजली घर परिसर समेत 34 गांवों में पानी भरने से वहां भी बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई है।
विज्ञापन


बिजली निगम के मुताबिक, कैपिंयरगंज, पीपीगंज, कौड़ीराम, बड़हलगंज, बांसगांव, महावीर छपरा, चौरीचौरा समेत अन्य गांवों में बाढ़ का पानी भरने से 100 से अधिक गांवों में एहतियातन आपूर्ति ठप कर दी गई है। सबसे अधिक परेशानी चौरीचौरा वितरण खंड की है। यहां बिजली घर से जुड़े 24 गांवों की बिजली शुक्रवार रात ही काट दी गई। वहां के राजधानी बिजलीघर परिसर में बाढ़ का पानी पावर ट्रांसफार्मर व स्विच यार्ड तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


इसी क्षेत्र के नौवा बारी पलिपा बिजली घर के आसपास भी पानी भरने लगा है। बिजली घर के दो फीडर से आपूर्ति ठप कर दी गई है। अमहिया बिजली घर से निकलने वाले दो फीडरों से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति काट दी गई है। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण खंड द्वितीय राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि बाढ़ को देखते हुए बिजली घरों पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। बिजली घर के अवर अभियंता और उपखंड अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के कई इलाकों में भी बंद की गई आपूर्ति
बाढ़ को देखते हुए शहरी क्षेत्र के भी कई इलाकों की बिजली गुल कर दी गई है। अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि फिलहाल लालडिग्गी, नार्मल, रानीबाग, विकास नगर, राजेंद्र नगर, सूरजकुंड बिजलीघर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप की गई है। इससे लाल डिग्गी का हनुमानगढ़ी बंधा, बसंतपुर बंधा, नार्मल बिजलीघर के नौसढ़ पुलिस चौकी के पीछे, बहरामपुर, मुक्तिधाम, अमरूद मंडी, अघोरपीठ, महेवा बंध, दरोगा गली, खिरवनिया, कटनिया ढ़ाला, मंझरिया चक्की, रानीबाग बिजली घर के खिरवनिया, कटनिया, मंझरिया चक्की समेत अन्य मोहल्लों में आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed