{"_id":"6a7e32c4b928d428a207f28c","slug":"power-outages-lasted-anywhere-from-four-to-13-hours-leaving-people-miserable-in-the-heat-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1417826-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कहीं चार तो कहीं 13 घंटे तक गुल रही बिजली, गर्मी में बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कहीं चार तो कहीं 13 घंटे तक गुल रही बिजली, गर्मी में बेहाल रहे लोग
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली कटौती और फाल्ट से शहर के कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाहपुर उपकेंद्र के बीज गोदाम फीडर से जुड़े क्षेत्र में बुधवार रात 12 बजे बिजली कटी, जो सुबह चार बजे बहाल हुई।
घोसीपुरवा मजार के पास रात 11 बजे बिजली गुल हुई और बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे करीब 50 घरों के लोगों को रातभर परेशानी हुई। आग मस्जिद के पीछे के क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रही। पादरी बाजार उपकेंद्र क्षेत्र में 33 केवी लाइन में फाल्ट के कारण बृहस्पतिवार को कुछ समय तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। गोपालपुर में शाम सात बजे बिजली चली गई इससे करीब 50 घर प्रभावित हुए। दाउदपुर में करीब 100 घरों की बिजली बुधवार रात 10 बजे कटी और बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे के बाद बहाल हुई। पूरी रात बिजली नहीं होने से लोग गर्मी में परेशान रहे। सुबह पानी की जरूरत पूरी करने में भी दिक्कत हुई। दाउदपुर निवासी रितेश सिंह ने बताया कि रातभर परेशानी में बीता और सुबह भी पानी के लिए समस्या झेलनी पड़ी। इसके साथ ही गोलघर क्षेत्र में सुबह पांच बजे बिजली कटी जिसके बाद डेढ़ घंटे तक लोगों को दिक्कत हुई।