Deoria Weather: आंधी पानी में गिरे पेड़ और पोल से बिजली गुल, जगह-जगह जलभराव से लगा जाम
देवरिया में मेडिकल कालेज रोड पर यूनीपोल सड़क पर गिर गया, जिससे मेडिकल कॉलेज रोड पर आवागमन करीब एक घंटे तक ठप हो गया। कोतवाली रोड पर विद्युत पोल एवं पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम कार्यालय रोड पर पेड़ की डाल गिरने से भी यह मार्ग उस देर के लिए आवागमन के लिए बंद रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जनपद में बुधवार की दोपहर में आई आंधी पानी से जनपद के कई जगहों पर बिजली के खंभे, पेड़ और यूनीपोल गिर गए। परिणामस्वरूप बिजली गुल हो गई। कई जगह जलभराव हो गया। सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई प्रमुख मार्गों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आवागमन करीब एक घंटे तक विभिन्न मार्गों का बाधित रहा। वही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी घंटों प्रभावित रही।
दोपहर में अचानक हल्की बारिश के बाद तेज आंधी के साथ जिला मुख्यालय पर झमाझम बारिश शुरू हुई। शहर में सिविल लाइन रोड पर स्थित कुछ पेड़ और खंभे गिर गए। मेडिकल कॉलेज रोड पर एक दवा की दुकान के ऊपर पुराना पेड़ गिरने से हजारों रुपये की क्षति हो गई। दुकान के अलावा इसकी चपेट में दो ई-रिक्शा भी आ गए। दुकानदार व चालक ने भाग कर जान बचाई। मेडिकल कॉलेज रोड पर ही यूनीपोल गिरने से जाम लग गया।
सिविल लाइन रोड पर पेट्रोल पंप के छज्जे पर पेड़ गिरने से कई दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। नगर पालिका रोड पर खड़ी कार पर दीवार गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गई। मालवीय रोड पर छज्जा गिरने से लिटिल श्रीवास्तव का ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। सिंधी मिल कॉलोनी में राजनारायण द्विवेदी के मकान पर पेड़ गिर गया।
कसया रोड स्थित पशु चिकित्सालय पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। मेडिकल कालेज रोड पर यूनीपोल सड़क पर गिर गया, जिससे मेडिकल कॉलेज रोड पर आवागमन करीब एक घंटे तक ठप हो गया। कोतवाली रोड पर विद्युत पोल एवं पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम कार्यालय रोड पर पेड़ की डाल गिरने से भी यह मार्ग उस देर के लिए आवागमन के लिए बंद रहा।
छह घंटे तक बाधित रही इंटरनेट सेवा
आंधी-पानी ने विद्युत आपूर्ति एवं संचार सेवा पर बुरी तरह से असर डाला। जगह-जगह विद्युत तारों पर ही पेड़ गिरने से व्यवस्था ध्वस्त हो गई। शहर से लगायत ग्रामीण क्षेत्रों में यह स्थिति रही। केबल कट जाने से इंटरनेट सेवाओं पर भी असर पड़ा। जिले के विभिन्न तहसीलों के कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।
नगर समेत सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित
आंधी-पानी के कारण भटनी विद्युत उपकेंद्र से जुडे़ नगर समेत सौ गांवों की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। मेन लाइन में हाईटेंशन तार टूटने की सूचना पर कर्मी उसे ठीक करने में जुटे है। इसके अलावा फाल्ट के जगहों को ढूंढने के लिए पेट्रोलिंग भी की जा रही है।
भटनी विद्युत उपकेंद्र से नगर, देहात,बैकुंठपुर, बलुआ अफगान और घांटी बाजार फीडर को विद्युत आपूर्ति होती है। बुधवार को आई आंधी-पानी के बाद जर्जर तारों के सहारे हो रही विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। बिजली न रहने से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोग विद्युत विभाग को कोसते रहे। हालांकि विद्युत कर्मी पेट्रोलिंग कर जल्द आपूर्ति बहाल करने का दावा कर रहे है। इस सम्बंध में अवर अभियंता गोरख प्रसाद गुप्त ने बताया कि आंधी-पानी के बाद बिजली व्यवस्था ब्रेकडाउन में है। बारिश रुकने के बाद कर्मी फाल्ट वाले जगहों की तलाश में जुटे है। जल्द ही दिक्कत दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।