फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   power corporation

Gorakhpur News: सर्वर डाउन, नहीं जमा हो सके बिजली बिल

Thu, 31 Aug 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 31 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
power corporation
-घंटों लाइन में लगकर पसीना बहाते रहे उपभोक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बिजली बिल जमा करने की आखिरी तारीख होने के कारण बुधवार को बिजली दफ्तरों पर उपभोक्ता उमड़ पड़े। कर्मचारी कम्प्यूटर खोले तभी सर्वर डाउन हो गया। लोग भीषण गर्मी में लाइन में लगकर घंटों सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे, मगर उनके हाथ मायूसी लगी। थक-हारकर कई लोग बिना बिल जमा किए अपने घर लौट गए।


एक तो देरी से बिल मिल रहा है। ऊपर से आए दिन ऊर्जा निगम का सर्वर डाउन हो जा रहा है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। लोग अपना काम धाम छोड़कर बिजली बिल जमा करने पहुंच रहे हैं मगर उन्हें उलटे पैर लौटना पड़ रहा है। बुधवार को दोपहर में बक्शीपुर में शिवांगी अपना बिजली का बिल जमा करने पहुंची थीं। लगभग आधे घंटे तक लाइन में खड़ी रहीं। सर्वर डाउन होने के कारण उनका बिल जमा नहीं हो सका। इधर, पादरी बाजार उपखंड कार्यालय पर बिजली बिल जमा करने के लिए परमानंद पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हफ्ते में दूसरी बार बिजली का बिल जमा करने के लिए आया हूं। सर्वर डाउन होने के कारण आज भी वापस लौटना पड़ रहा है। वहीं मोहद्दीपुर में भी सर्वर का यही हाल रहा। लोग गर्मी में घंटों लाइन में लगे रहे मगर बिल जमा नहीं हो सके। -------------------
विज्ञापन

कुछ काउंटर पर सर्वर डाउन होने की दिक्क्त है। इसे ठीक करने के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं। जल्द इसे दुरुस्त करवा लिया जाएगा।

-लोकेंद्र बहादुर सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed