{"_id":"6294762fb849194dd1091683","slug":"postponement-of-examinations-of-colleges-which-copy-by-speaking-imla","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: इमला बोलकर नकल कराने वाले महाविद्यालयों की परीक्षाएं स्थगित, शिक्षामंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: इमला बोलकर नकल कराने वाले महाविद्यालयों की परीक्षाएं स्थगित, शिक्षामंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Mon, 30 May 2022 01:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 30 May 2022 01:15 PM IST
सार
कुशीनगर के जानकी देवी तीनमूर्ति महाविद्यालय में चल रही परीक्षाओं के दौरान नकल से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें इमला बोलकर नकल कराई जा रही है। इस वीडियो क्लिप को लेकर विश्वविद्यालय में तेजी से चर्चा हो रहा थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेकर आगे की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
DDU gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही परीक्षाओं के दौरान इमला बोलकर नकल के वायरल वीडियो पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुशीनगर के जानकी देवी तीनमूर्ति महाविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। मंगलवार तक की परीक्षाएं महाविद्यालय परिसर में होंगी, एक जून से केंद्र बदल दिया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मीडिया सेल के मुताबिक विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कार्रवाई प्रदेश के शिक्षा मंत्री से प्राप्त निर्देश के बाद की है। एक जून से इस महाविद्यालय की छात्राओं की परीक्षाएं अब उसी केंद्र पर होंगी, जहां छात्रों की परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। कुशीनगर के जानकी देवी तीनमूर्ति महाविद्यालय में चल रही परीक्षाओं के दौरान नकल से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें इमला बोलकर नकल कराई जा रही है।
इस वीडियो क्लिप को लेकर विश्वविद्यालय में तेजी से चर्चा हो रहा थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेकर आगे की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है। साथ ही एक अन्य वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर शांति देवी महाविद्यालय, मठिया के खिलाफ भी जांच कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
जांच समिति दोनों महाविद्यालयों की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। जांच समिति गठित कर दी गई है। जिसमें कुलसचिव और दो आचार्य नामित किए गए हैं। इनकी रिपोर्ट के आधार पर महाविद्यालयों की संबद्धता को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।