{"_id":"646bd47b939e7f214e0e1f05","slug":"polytechnic-student-commits-suicide-in-hostel-room-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-177460-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पॉलिटेक्निक के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पॉलिटेक्निक के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के यांत्रिक कारखाना स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के हॉस्टल में सोमवार की दोपहर धीरज कुशवाहा (22) की फंदे से लटकी लाश मिली। आशंका है कि प्रथम सेमेस्टर के सभी विषयों में फेल होने से आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। उधर, सूचना के बाद शाहपुर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जनपद के जद्दू परसिया निवासी धीरज कुशवाहा ने अक्तूबर 2022 में राजकीय पॉलिटेक्निक में तीन वर्षीय प्लास्टिक मोड टेक्नोलॉजी कोर्स में प्रवेश लिया था। पॉलिटेक्निक परिसर स्थित हॉस्टल के प्रथम तल के कमरे में चार छात्रों के साथ रहकर पढ़ाई करता था। सोमवार को धीरज पढ़ने नहीं गया। जबकि, दो छात्र पढ़ाई करने गए थे। एक छात्र दो दिन पहले अपने गांव चला गया है।
दोपहर तीन बजे के करीब दोनों छात्र पढ़ने के बाद कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो वार्डन और हाॅस्टल के अन्य छात्रों को जानकारी दी। जिसके बाद वार्डन ने पॉलिटेक्निक प्रशासन और शाहपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो छात्र का शव गमछा के सहारे फंदे से लटका था। पुलिस ने कमरे की जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
......
धीरज प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में हो गया था फेल
पॉलिटेक्निक के छात्रों ने बताया कि धीरज ने फरवरी में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दी थी। रिजल्ट आने के बाद पता चला कि वह छह विषयों में फेल है। उसी को लेकर हमेशा परेशान रहता था। वहीं दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 12 जून से होगी। रविवार को डेट शीट जारी होने की जानकारी धीरज को हुई थी। शिक्षकों ने बताया कि पॉलिटेक्निक में पास होने के लिए कई विकल्प हैं। फेल होने पर पुनः उत्तर पुस्तिका की मूल्यांकन कराई जा सकती है। उसके बाद तीन साल के अंदर जिस विषय में फेल हुए हैं, उसकी दुबारा परीक्षा दी जा सकती है।