पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा फिर टली, यहां जानिए अगली तरीख
- पूर्व घोषित 19 और 25 जुलाई के कार्यक्रम में संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने किया बदलाव
- दो पालियों में होगी परीक्षा, जिला मुख्यालय और शहर के राजकीय और अनुदानित संस्थानों में ही बनेंगे केंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी पॉलिटेक्निक की एक लाख से ज्यादा सीटों पर दाखिले के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 के कार्यक्रम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। परिषद ने कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए पूर्व घोषित 19 और 25 जुलाई को होनी वाली परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाकर 12 और 13 सितंबर कर दिया है। दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा। इसका आदेश गोरखपुर के पॉलिटेक्निक संस्थानों में पहुंच गया है।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा हर वर्ष दो पालियों में ऑफलाइन आयोजित की जाती रही है। मगर सत्र 2020-21 से व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। ग्रुप ए और ग्रुप ई को छोड़कर बाकी बचे नौ ग्रुप के विभिन्न कोर्स की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। प्रवेश परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी jeecup.nic.in पर अपलोड की गई है।
परिषद ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने आरक्षण वर्ग या उपवर्ग में आवेदन पत्र भरे हैं। वे अपने नवीनतम प्रमाणपत्र बनवाकर सुरक्षित अपने पास रख लें। काउंसिलिंग के समय अभ्यर्थी को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। ऑफलाइन परीक्षा को लेकर केंद्रों को सैनिटाइज कराया जाएगा। वहीं हर अभ्यर्थी की थर्मल स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाना अनिवार्य होगा। परिवर्तित परीक्षा जिला मुख्यालय या शहर में मौजूूद राजकीय और अनुदानित शिक्षण संस्थानों पर ही होगी।
प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम
12 सितंबर - ग्रुप ए - सुबह 9-12 बजे - 278145
ग्रुप ई1, ई2 - 2: 30-5: 30 बजे - 66306
13 सितंबर - ग्रुप बी से जे - 9-12 बजे - 22597
ग्रुप के1 से के8 - 2: 30-5: 30 - 23846
कुल अभ्यर्थी - 390894
4 सितंबर से मिलेगा एडमिट कार्ड
प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड चार सितंबर से अभ्यर्थी ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें परिषद की वेबसाइट पर अपने लॉगइन आईडी का इस्तेमाल करना होगा।
प्रदेश में 147 राजकीय पॉलिटेक्निक
महिला राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से कोरोना संकट को देखते हुए एक बार फिर प्रवेश परीक्षा के समय में बदलाव किया है। ये परीक्षाएं अब 12 और 13 सितंबर को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होंगी। इसके लिए प्रस्तावित केंद्रों की सूची शासन को भेज दी गई है।