फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pollution Control Board inspected two factories and took samples.

Gorakhpur News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दो फैक्टरियों का किया निरीक्षण, लिए नमूने

Mon, 02 Mar 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Pollution Control Board inspected two factories and took samples.
सहजनवां क्षेत्र की एक फैक्टरी में जांच करते प्रदूषण नियंत्रण अ​धिकारी। स्रोत-सोशल मीडिया
- पूर्व विधायक जीएम सिंह के आंदोलन के आह्वान पर प्रशासन ने मांगा था एक महीने का समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहजनवां। गीडा की फैक्टरियों से निकलने वाले प्रदूषण और राख की शिकायतों पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने सोमवार को गीडा स्थित दो फैक्टरियों में पहुंचकर निरीक्षण किया। वहां उत्सर्जन मानकों की जांच कर नमूने भी एकत्रित किए।
पूर्व विधायक देव नारायण उर्फ जीएम सिंह ने बीते दिनों कैंडल मार्च का आह्वान किया था। प्रदूषण से पीड़ित लोग और समर्थक बड़ी संख्या में सहजनवां पहुंचे थे। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक महीने का समय मांगा था। इसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया था। अब इस मामले में एक्शन की प्रक्रिया शुरू हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को टीम गीडा कस्बके साथ ही सहजनवां में भी पहुंची। अधिकारियों ने सहजनवां व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास अग्रवाल के आवास पर नागरिकों की समस्याएं सुनी। प्रभावित घरों की छतों पर पहुंचे और वहां का आकलन किया। लोगों की शिकायत थी कि फैक्क्टरियों से निकलने वाली राख उनकी छतों पर आकर गिरती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि प्रदूषण और राख पर नियंत्रण नहीं लगा तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट में दोषी मिलने पर संबंधित इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजय शुक्ल, कैप्टन ओम प्रकाश मिश्र, मंगल सिंह और मोलू सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed