फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police will take girl to court again on Tuesday for her statement

युवती बेचने का मामला: बहनों ने मोबाइल फोन बंद किया, युवती का नहीं हो सका बयान

Tue, 12 Dec 2023 02:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Dec 2023 02:25 PM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि सोमवार को युवती का कोर्ट में बयान नहीं हो सका है। मंगलवार को दोबारा उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Police will take girl to court again on Tuesday for her statement
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चिलुआताल की युवती को शादी के बहाने हरियाणा में चार लाख रुपये में बेचने के मामले में सोमवार को बयान नहीं दर्ज हो पाया। युवती को लेकर पुलिस कोर्ट गई थी, मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने की वजह से मंगलवार को बुलाया गया। उधर, युवती की बहनों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है, जिस वजह से पुलिस उनसे संपर्क नहीं कर सकी। अब पुलिस युवती के बयान के इंतजार में है। इसके बाद फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी की मुताबिक, चिलुआताल क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपनी मां पर चार लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। उसने मां पर हरियाणा में शादी के बहाने बेचने का केस दर्ज कराया है। उसका कहना है कि पड़ोस में रहने वाली आंटी भी इस काम में शामिल हैं।
विज्ञापन


युवती की मां के खिलाफ मानव तस्करी का केस दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है। सोमवार को कोर्ट में युवती का बयान कराया जाना था। मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने से बयान दर्ज नहीं हो सका। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि सोमवार को युवती का कोर्ट में बयान नहीं हो सका है। मंगलवार को दोबारा उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed