फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police will have to settle the complaints received on IGRS and CM portal in seven days.

Gorakhpur News: पुलिस को सात दिन में करना होगा प्रार्थना पत्रों का निस्तारण

Thu, 29 Jun 2023 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Police will have to settle the complaints received on IGRS and CM portal in seven days.
आईजीआरएस और सीएम पोर्टल पर आए लंबित मामलों के लिए डीजीपी ने तय की समय सीमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। आईजीआरएस और सीएम पोर्टल पर आई शिकायतों का निस्तारण पुलिस को सात दिन में करना होगा। जिले में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए डीजीपी ने आदेश जारी कर दिया है। अब विशेष अभियान की शुरुआत कर हर एक मामले के निस्तारण की जिम्मेदारी एक दरोगा को दे दी गई है।
सभी जोन, कमिश्नरेट, परिक्षेत्र, जिले के प्रभारी व वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की थानेवार सूची बनवाकर मंगाई जाएगी। सभी वरिष्ठ अधिकारी सूची के अनुसार लंबित प्रकरणों की निगरानी करते हुए निश्चित समय सीमा के अंतर्गत इनका निस्तारण कराने के लिए अधिक जनशक्ति अभियान में लगाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

अभियान में आईजीआरएस और सीएम पोर्टल के प्रत्येक लंबित प्रकरण के लिए एक सब इंस्पेक्टर को नियुक्त कर समय सीमा के अंदर निस्तारण करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए एक कर्मी को निस्तारण के लिए आवंटित किया गया है। वह मौके पर गया है या नहीं और उसके द्वारा प्रकरण के निस्तारण के लिए नियमानुसार विधिक कार्रवाई गई है या नहीं इसकी जांच की जाएगी। अभियान के अंतर्गत निस्तारण सुनिश्चित कराते हुए प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट सुबह 11 बजे मुख्यालय को उपलब्ध करानी होगी। मुख्यालय पर मौजूद अधिकारी रिपोर्ट के आधार पर समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
गोरखपुर में लंबित मामले
गोरखपुर में 7 जून 2023 तक सीएम संदर्भ में 61, पीजी पोर्टल पर 13, सीएम हेल्पलाइन पर 8 मामले लंबित थे, जिसमे से सीएम संदर्भ में 18, पीजी पोर्टल पर आए 3 मामले सहित सीएम हेल्पलाइन पर 4 मामलों को अंतिम रूप से निस्तारित कर दिया गया है। वहीं अभियान के अंतर्गत अब लंबित रह गए सीएम संदर्भ में 43, पीजी पोर्टल में 10 और सीएम हेल्पलाइन पर आए 4 मामलों को निस्तारित करना बाकी है।

....

आईजीआरएस और सीएम पोर्टल पर लंबित मामलों की सूची तैयार की गई है। सभी की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। सभी पेंडिंग मामलों को 3 जुलाई तक निस्तारित कर लिया जाएगा।
मनोज कुमार अवस्थी, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed