{"_id":"5e57ce5d8ebc3ef3cd180b3c","slug":"police-will-find-reason-for-student-dead-in-ramgarh-taal-with-doctor-help-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जार्बिंग बॉल में मौत का मामला: विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से मौत की संभावित वजह तलाशेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जार्बिंग बॉल में मौत का मामला: विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से मौत की संभावित वजह तलाशेगी पुलिस
Fri, 28 Feb 2020 02:06 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 28 Feb 2020 02:06 AM IST
सार
- जार्बिंग बॉल कर्मचारियों का पुलिस ने दर्ज किया बयान, दस्तावेज भी लिए
- 12 फरवरी को जार्बिंग बॉल पर दोस्तों के साथ चढ़े अमन की मौत में दर्ज है गैर इरादतन हत्या का केस
विज्ञापन
रामगढ़ताल में जॉर्बिंग बॉल चलाते लोग। फाइल
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जार्बिंग बॉल के खेल में जान गवांने वाले अमन राय (20) मौत की संभावित वजह जानने के लिए पुलिस डॉक्टर की मदद लेगी। डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अमन की मौत के बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर जार्बिंग बॉल संचालक और कर्मचारियों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही खेल के संचालन से संबंधित दस्तावेज भी जमा कराए जा चुके हैं। मामले में कर्मचारी पुलिस के सामने बयान दर्ज करा चुके हैं, वहीं संचालक अब भी सामने नहीं आया है।
जानकारी के मुताबिक, 12 फरवरी को दोस्तों के साथ रामगढ़ ताल आए अमन की जार्बिंग बॉल में तबीयत खराब हो गई थी। दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद अमन के पिता और परिवार वाले बिना पुलिस को सूचना दिए शव लेकर आजमगढ़ चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। पिता ने दो दिन बाद रिश्तेदार के माध्यम से रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम न होने पाने के कारण अमन की मौत का सही कारण नहीं पता चल सका था।
कर्मचारियों ने बयान दर्ज कराने के साथ ही खेल के संचालन से संबंधित दस्तावेज दिए हैं। शव का पोस्टमार्टम ना होने की वजह से पुलिस डॉक्टर की मदद से मौत की संभावित वजह जानने की कोशिश करेगी ताकि जांच को आगे बढ़ाकर आरोपितों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
- राणा देवेंद्र प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर रामगढ़ताल