{"_id":"61dbf91c0607cf29d26280f9","slug":"police-swung-into-action-in-newborn-death-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नवजात की मौत मामले में हरकत में आई पुलिस, पोखरे में मिला था मासूम का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नवजात की मौत मामले में हरकत में आई पुलिस, पोखरे में मिला था मासूम का शव
Mon, 10 Jan 2022 04:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 10 Jan 2022 04:38 PM IST
सार
घटनास्थल पर पहुंचे विवेचक, क्राइम सीन समझने की कोशिश, बड़हलगंज के मिश्रौलिया गांव के पोखरे में मिला था शव, भाजयुमो नेता ने दर्ज कराया है केस।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज इलाके के मिश्रौलिया गांव में पोखरे के किनारे मिले नवजात की मौत की जांच के लिए रविवार को पुलिस हरकत में दिखी। शव मिलने वाली जगह पर विवेचक लालचंद वर्मा पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ केस दर्ज कराने वाले भाजयुमो नेता रुद्रेश तिवारी भी मौजूद थे। पुलिस एक-एक कड़ी जोड़कर क्राइम सीन समझने की कोशिश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार को थाने में दिए तहरीर में मिश्रौलिया ग्रामपंचायत के कल्यानपुर गांव निवासी भाजपा नेता रुद्रेश तिवारी ने लिखा था कि गांव के उत्तर पोखरे में नवजात का शव मिला था, जो मानवता के खिलाफ है। किसी भी व्यक्ति को नवजात के शव का परित्याग करना एक अपराध है।
विज्ञापन
उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पता चला है कि नवजात की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है जिसके बाद पुलिस ने जांच को तेज कर दी है।
विज्ञापन
रविवार को विवेचक मौके पर पहुंचे और जांच किए। विवेचक का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच जारी है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।