{"_id":"6037658a4c772e49bc3e3659","slug":"police-stopped-former-minister-going-to-inspect-international-airport-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट का निरीक्षण करने जा रहे पूर्व मंत्री को पुलिस ने रोका, बोले- करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट का निरीक्षण करने जा रहे पूर्व मंत्री को पुलिस ने रोका, बोले- करेंगे आंदोलन
Thu, 25 Feb 2021 02:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Feb 2021 02:25 PM IST
विज्ञापन
सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी को रोकती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से उड़ान शुरू होने से पहले सियासत तेज हो गई है। एयरपोर्ट के निरीक्षण के लिए पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी को पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री पुलिस ने प्रशासन के इस व्यवहार की निंदा करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। मंत्री का कहना है कि सपा शासन काल में ही 199 करोड़ रुपये एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ था। मंत्री का कहना है कि रनवे और बाउंड्री वाल, एटीसी बिल्डिंग का कार्य हुआ था। अब उन्हें एयरपोर्ट का निरीक्षण नहीं करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि दो दिन पूर्व ही डीजीसीए द्वारा कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय उड़ान की अनुमति मिली है। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नियमित उड़ान शुरू कराने को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है। बीते सितम्बर में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के साथ एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था। पिछले दिनों श्रीलंका के राष्ट्रपति को इसके औपचारिक उद्घाटन और पहली हवाई सेवा श्रीलंका के कोलंबो एयरपोर्ट से शुरू कराने को लेकर पत्राचार भी हो चुका है।
विज्ञापन
कुशीनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके द्विवेदी उड़ान शुरू कराने के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। डीजीसीए की टीम लाइसेंस देने से पहले एयरपोर्ट का निरीक्षण कर चुकी थी। मंगलवार को नई दिल्ली में डीजीसीए के डायरेक्टर जनरल अरुण कुमार ने कुशीनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके द्विवेदी को लाइसेंस की प्रति सौंपी। लाइसेंस मिलने के बाद कुशीनगर प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन गया है। यह देश का 87वां नागरिक एयरपोर्ट हो गया है। अब यहां से देश-विदेश के लिए उड़ान शुरू कराने का रास्ता साफ हो गया है।